8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में खाना नहीं बनाने पर पति ने पत्नी को गोलियों से भून डाला

mp news: बच्चे मिन्नतें करते रहे लेकिन नहीं रूका पति, अवैध हथियार से पत्नी पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत।

2 min read
Google source verification
gwalior news

husband shot and killed his wife for not cooking a meal

mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर के थाटीपुर में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी बीमार रहती थी और जब उसने खाना बनाने से इंकार किया तो आरोपी पति आपा खो बैठा और विवाद करते हुए घर में रखे अवैध कट्टे से पत्नी को गोलियों से भून डाला। दो गोलियां लगने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खाना बनाने से मना किया तो मार डाला

घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी के पास स्थित मॉडल स्कूल के पास की है। यहां रहने वाला सोनू तोमर शराब पीने का आदी है। वो शनिवार रात को शराब के नशे में करीब 11 बजे घर पहुंचा। सोनू की पत्नी रुचि तोमर बीमार रहती थी। आरोपी सोनू ने पत्नी रूचि से खाना बनाने के लिए कहा तो उसने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए खाना बनाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर पति सोनू विवाद करने लगा और हाथापाई करना शुरू कर दी। इसी दौरान उसने घर में रखा अवैध कट्टा निकाला और पत्नी रूचि पर एक के बाद गोलियां बरसा दीं। दो गोलियां लगने से रूचि तोमर की मौके पर ही मौत हो गई।

मिन्नतें करते रहे बच्चे, नहीं माना पिता

घर में हो रहे शोर को सुनकर आरोपी की मां व बच्चे कमरे में पहुंचे और आरोपी सोनू को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई, डरे सहमे बच्चे घर के एक कोने में छुप गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सोनू तोमर घर से भाग गया था बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शराब के नशे में हुई इस वारदात ने बच्चों से उसकी मां का साया हमेशा के लिए छीन लिया है।