
MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बढ़ती गर्मी को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। जिसको लेकर आदेश जारी हो गए हैं। यह आदेश 1 अप्रैल से प्रभावी होगा।
आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल से दोपहर में स्कूल संचालित नहीं हो पाएंगे। प्ले ग्रुप से कक्षा 2 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल लगेंगे। जबकि कक्षा 3 से 12वीं तक सुबह 8 बजे से 1:30 बजे तक संचालित होंगे। इसके संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी निजी और सरकारी स्कूलों के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी आर्दश कटियार ने कलेक्टर रुचिका चौहान के सहमति के बाद आदेश जारी कर दिया। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश 1 अप्रैल से प्रभावी होगा।
Published on:
31 Mar 2025 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
