4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारातियों के डांस के इस वीडियो को बार-बार देख रही पुलिस, ये है वजह

mp news: बारात में डांस के दौरान हुई लूट की बड़ी वारदात, अब बारातियों के डांस के वीडियो से बदमाश की पहचान करने की कोशिश..।

2 min read
Google source verification
gwalior news

mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बारात के दौरान लूट की बड़ी वारदात हो गई। बाराती जिस वक्त डीजे और ढोल पर डांस करने में मशगूल थे तभी बाइक से आए दो बदमाश एक बाराती के हाथ से रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। महज कुछ सेकंड के अंदर हुई इस वारदात से बारातियों में हड़कंप मच गया और लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाश भाग गए। लूट की वारदात की एक झलक बारातियों के डांस के एक वीडियो में कैद हुई है जिसके जरिए बदमाशों को पहचानने की कोशिश की जा रही है।

देखें वीडियो-

शिवपुरी जिले के बैराड़ के रहने वाले निरंजन सिंह सिकरवार ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि मंगलवार को उनके भतीजे सुदेश सिंह की शादी थी। बारात बैराड़ से ग्वालियर के पुरानी छावनी स्थित वृंदावन गार्डन जा रही थी। बाराती डीजे और ढोल पर नाच रहे थे तभी पेट्रोल पंप के पास से बारात गुजर रही थी तभी दूल्हे की बहन के ससुर रायसिंह भदौरिया के कंधे पर टंगे पैसों से भरे बैग को बाइक से आए दो बदमाश लूटकर भाग गए। बैग में करीब 1.50 लाख रूपए थे।


यह भी पढ़ें- क्लासरूम में गूंजी किलकारी, 11वीं की स्टूडेंट ने दिया बच्चे को जन्म

लूट की ये वारदात महज कुछ सेकंड में हुई। जब तक कोई कुछ समझ पाता बाइक सवार दोनों बदमाश बैग छीनकर भाग चुके थे। वारदात बारात में डांस कर रहे लोगों के वीडियो बनाते समय मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। दूल्हे के चाचा का ये भी कहना है कि वारदात के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिकायत करने थाने पहुंचे तो पुलिस ने सिर्फ आवेदन लेकर उन्हें लौटा दिया एफआईआर दर्ज नहीं की है। वहीं सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि बारातियों के द्वारा शिकायत की गई है। घटना को लेकर जांच की जा रही है जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।


यह भी पढ़ें- हाईवे पर पति को लूटा पर पत्नी को छोड़ा..ये थी लूट की असली कहानी