3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब! हमारी स्कूल के खाने में मिलते हैं कीड़े-मकोड़े, छात्रों ने ताला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को आवासीय स्कूल के छात्रों ने जमकर हंगामा किया।

less than 1 minute read
Google source verification
gwalior news

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हुरावली स्थित शासकीय ज्ञानोदय आवासीय स्कूल के छात्रों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि यहां पर खाने में कीड़े मिलते हैं। पीने का पानी भी गंदा रहता है। छात्रों के द्वारा करीब तीन घंटे तक स्कूल में प्रदर्शन किया गया।

पुलिस ने छात्रों को रोका

पुलिस ने छात्रों को सिरोल चौराहे पर रोक लिया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाइश दी और मांगों पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी बीच प्रभारी प्राचार्य सुनीता तोमर ने इस्तीफा भी दे दिया। तब जाकर कहीं छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।

तीन घंटे तक लगाकर किया विरोध

छात्रों ने स्कूल के गेट पर ताला लगाकर लगभग तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि खाने की गुणवत्ता बेहद खराब है। आए दिन कीड़े-मकौड़े मिलते रहते हैं। वहीं भवन की हालत भी जर्जर है। उन्हें गंदा पानी पीना पड़ता है। जिसके कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं।

स्कूल में शिक्षकों की कमी

छात्रों ने यह भी बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी है। कई विषयों की महीनों से कक्षाएं नहीं लग रही हैं। एक दिन बाद परीक्षाएं हैं और तीन-चार दिन पहले शिक्षक कक्षाएं लेने आए हैं।

Story Loader