10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार डंपर ने उजाड़ दिया परिवार, पति-पत्नी और बेटी की मौत

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी की भीषण हादसे में मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुए भीषण हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को पीछे से कुचल दिया। हादसा रतवाई के बिजौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर चंद्रपाल ने गिरवाई थाना में पदस्थ एसआई प्रदीप की बाइक लेकर पत्नी राजश्री के साथ बेटी अर्पिता को एग्जाम दिलाने के लिए निकले थे। समय की कमी होने के कारण वह रास्ता भटक गए और एग्जाम सेंटर से करीब 150 मीटर दूर पहुंच गई। कॉलेज का रास्ता पूछकर वापस लौटते समय तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

जेईई मेन का पेपर था

परिवार उत्तरप्रदेश के जालौन का रहने वाला है। बेटी अर्पिता का जेईई मेन का एग्जाम था। उसका सेंटर बीबीएम कॉलेज में था। बताया जा रहा कि पांच लोगों के परिवार में अब सिर्फ दो भाई ही बचे हैं।

डंपर चालक मौके से फरार

हादसे के बाद आरोपी चालक अपना डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाका से लदा डंपर जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

खून से सने कागजात

हादसा इतना भीषण था कि सड़क में खून ही खून फैला था। बैग में रखे दस्तावेज खून से सने हुए थे। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।