7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 से 28 दिसंबर तक इस जिले में भारी बारिश की चेतावनी, टकराएंगी हवाएं

MP Weather: 26 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर पूर्वी-पश्चिमी हवाएं प्रदेश के ऊपर टकराएंगी। तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

2 min read
Google source verification
MP Weather

MP Weather

MP Weather: मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में अगले चार दिनों में मौसम में काफी उतार-चढाव रहेगा। 25 दिसंबर को मध्यम से घना कोहरा छाएगा, लेकिन 26 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर पूर्वी-पश्चिमी हवाएं प्रदेश के ऊपर टकराएंगी। इससे ग्वालियर चंबल संभाग के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। मावठा (बारिश) बरसेगा।

अंचल में 40 से 50 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। किसानों को सलाह दी है कि अभी फसलों में पानी न दें। 28 दिसंबर के बाद ही फसलों में सिंचाई करें।

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

यहां पर अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे दिन में सर्दी का अहसास हुआ। देर शाम मौसम में फिर से बदलाव आ गया। हल्की बारिश हुई, जिससे सर्दी और बढ़ गई। बारिश से शहर की रफ्तार थम गई। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम व पूर्वी हवा के टकराने की वजह से 26 से 28 दिसंबर तक ग्वालियर चंबल संभाग में तेज बारिश के आसार हैं। बारिश थमने के बाद तापमान में गिरावट आएगी। किसान खेतों में सिंचाई कर रहे हैं, अभी उसे रोक दें।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी- 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल, बच्चों-टीचर्स दोनों की रहेगी छुट्टी


इन कारणों से बदला मौसम

  • बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। यह हवा अपने साथ नमी लेकर आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दक्षिण पश्चिमी हवा चल रही है। इससे अरब सागर से नमी आ रही है। नमी के कारण शहर सहित अंचल में बादल छाए और हल्की बारिश दर्ज हुई।
  • 25 दिसंबर को आसमान साफ हो जाएगा, लेकिन नमी के कारण घना कोहरा छाएगा। इस वजह से धूप निकलने की संभावना नहीं है।
  • 26 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसकी वजह से मौसम में सबसे बड़ा बदलाव आएगा। झमाझम बारिश के आसार हैं।

पारे की चाल

समय तापमान

05:30- 13.4

08:30- 13.8

11:30- 18.0

14:30- 20.8

17:30- 18.8