Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, IMD की नई भविष्यवाणी एमपी में आज से फिर बदलेगा मौसम

MP Weather Update: तीन दिन तक जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश के लोगों ठिठुरा दिया। अब मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है, यहां जानें मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी एमपी में आज से कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...

2 min read
Google source verification
MP Weather Update

MP Weather Update IMD Pridicts Weather Will be Change in 45 hours due to new western Disturbance


MP Weather Update: जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा की वजह से अचानक शहर का मौसम बदल गया। सुबह 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उत्तरी हवा चली। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री से घटकर 25.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान सामान्य से नीचे दर्ज होने पर सर्दी का अहसास हुआ।

मौसम विभाग ने 40 घंटे पहले यहां कई शहरों में तापमान में गिरावट के आसार जताए थे। पिछले तीन दिन से राजधानी भोपाल समेत एमपी के कई शहर बर्फीली हवा का कहर झेल रहे थे। वहीं अब आज 8 फरवरी शनिवार के लिए नई भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके सक्रिय होने पर एमपी में फिर से मौसम बदलेगा और लोगों सर्द हवाओं से राहत मिलेगी। आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी।


फरवरी में लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ

फरवरी में लगातार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) आ रहे हैं। इसके असर से राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित हो रहे हैं और हवा का रुख पश्चिम दिशा से होने पर दिन व रात का तापमान बढ़ गया है। इससे सर्दी घट गई थी। रात में पंखे भी चलाने पड़े।

बुधवार शाम को अचानक बदला मौसम

लेकिन बुधवार 5 फरवरी को उत्तरी हवा चलना शुरू हो गई। यह हवा अपने साथ कश्मीर की बर्फीली ठंडक लेकर आई और पूरे एमपी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे तापमान में गिरावट आ गई। एमपी में सर्दी वापस आ गई। सर्दी आने से फसलें प्रभावित नहीं होगी।


जेट स्ट्रीम हवा की गति पहुंची 278 किलोमीटर प्रतिघंटा

बता दें कि पश्चिमोत्तर भारत में समुद्र तल से 12.5 किलोमीटर ऊपर 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चलने से एमपी का मौसम बदला था। यहां पहले से दो पश्चिमी विक्षोभ आए उनका असर दिखा, लेकिन फिर वो कमजोर पड़ गए। इस कारण दिन के साथ-साथ रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

आज नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

IMD ने अलर्ट जारी करते हुए 8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर एमपी में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। एमपी में अब तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचेगा। बारिश की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें: सरकारी जमीन को निजी करने का ठेका लेता था सौरभ, एमपी के इस शहर में खेला बड़ा खेल