
जर्जर व कंडम वाहनों से नगर निगम करा रहा कचरे का कलेक्शन
ग्वालियर. नगर निगम द्वारा शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए 222 कचरा वाहन चलाए जा रहे हैं। लेकिन इन कचरा वाहनों के कंडम और जर्जर होने के बाद यह बीच रास्ते में ही बंद हो रहे हैं तो कुछ वाहनों में चालक व हेल्पर मनमानी करते हुए कचरा को ढांककर न ले जाते हुए खुले में ही ले जा रहे हैं। इससे वह बीच सड़क पर ही गिर रहा है। वहीं निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि जल्द ही वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी और इसके लिए स्मार्ट सिटी के माध्यम से वाहन खरीदे जाएंगे।
गली-मोहल्ले में स्पीड में दौड़ाते हैं वाहन
नगर निगम की ओर से शहरभर में चलाए जा रहे वाहनों की आज तक कभी भी इनकी फिटनेस की जांच नहीं हुई है। जबकि कचरा वाहनों पर पदस्थ चालक इन्हें पूरी स्पीड में शहर की गली-मोहल्ले में दौड़ाते रहते हैं। कई बार इससे हादसे भी हो चुके हैं और लोगों की जान भी जा चुकी है।
लालच में वाहनों पर लटका रखे हैं बोरे
प्रत्येक कचरा वाहन पर एक चालक व एक हेल्पर को पदस्थ किया है। लेकिन दोनों ही लालच के चक्कर में इन वाहनों के आसपास प्लास्टिक व लोहे के अलग-अलग बोरे को वाहन पर लटका देते हैं। जिससे जहां से यह वाहन गुजरते हैं, उस सड़क पर चलने वाले लोग इनसे टकरा कर चोटिल हो जाते हैं, उसके बाद भी जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
12 से 15 वाहन हर दिन हो रहे खराब
निगम की ओर से 66 वार्डों में कचरा कलेक्शन के लिए अभी 222 वाहन क्षेत्र के विभिन्न गली-मोहल्ले में चलाए जा रहे हैं। इन वाहनों में नए वाहन 166 व 56 पुराने वाहन चल रहे हैं। वहीं इन वाहनों में से प्रतिदिन 12 से 15 वाहन खराब होकर कार्यशाला में पहुंच रहे हैं।
222 वाहन वर्तमान में चल रहे कचरा कलेक्शन के लिए
12 वाहन हर खराब होकर पहुंच कर कार्यशाला
56 वाहन पुराने जिनसे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा
166 वाहन नए नगर निगम के पास कचरा उठाने के लिए
Published on:
12 May 2023 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
