
पहली बार निगम के खाते में 18 दिन में आए 3 करोड़ से अधिक
ग्वालियर। नगर निगम संपत्तिकर व जलकर वसूलने के मामले में इन दिनों एक्शन मोड में है। यह एक्शन आम लोगों के लिए नहीं बल्कि खास लोगों के लिए हैं। जिन प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतरना है उन्हें संपत्तिकर जमा कर नो ड्यूज लेना जरूरी है। चुनाव आयोग के इस नियम के कारण आचार संहित लगने 9 अक्टूबर से 18 दिन यानी अब तक 3 करोड़ 17 लाख का संपत्तिकर व करीब 50 लाख का जलकर जमा हो चुका है।
विधानसभा चुनाव के चलते नेता खुद अथवा उनके प्रतिनिधि जलकर व संपत्तिकर का टैक्स जमाकर नो ड्यूज ले रहे हैं। निगम अब तक 71 लोगों को एनओसी जारी कर चुका है। वहीं नगर निगम की अब तक कुल वसूली 40 करोड़ 47 लाख रुपए हो चुकी है। हालांकि अधिकारी इसे भी कम मानकर ही चल रहे है, क्योंकि निगम आयुक्त ने बीते दिनों संपत्तिकर की बैठक में प्रतिदिन एक करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य एपीटीओ और टीसी को दिया था।
बीते वर्ष से 10 करोड़ अधिक हुई वसूली
नगर निगम में बीते वर्ष 2022 में अब तक 43000 रसीदों पर 30 करोड़ 10 लाख रुपए का संपत्तिकर जमा हुआ था। जबकि वर्तमान में 58500 रसीदों पर 40 करोड़ 47 लाख रुपए का संपत्तिकर जमा हुआ है। हालांकि नगर निगम में संपत्तिकर 2023 में वसूली का लक्ष्य 242 करोड़ रखा गया है।
पूर्व विधानसभा में वसूले 1 करोड़ 19 लाख
नगर निगम के संपत्तिकर विभाग ने बीते 18 दिनों में 4754 रसीदे काटते हुए 3 करोड़ 17 लाख रुपए वसूले है। इसमें ग्वालियर विधानसभा में 43.57 लाख, पूर्व में 1.19 करोड़, दक्षिण में 65.14 लाख और ग्रामीण विधानसभा से 79.56 लाख रुपए की वसूली हुई है।
अतिरिक्त कर के साथ जमा कर रहे टैक्स
समय-समय पर नोटिस जारी करने के बाद भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वाले लोगों पर निगम अतिरिक्त चार्ज भी लगा चुका है। इसके बाद ही नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी होते हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने 5 साल से भी ज्यादा समय से टैक्स जमा नहीं किया था वह भी अब टैक्स जमा कर रहे हैं।
भाजपा-कांग्रेस सहित 71 को दिया नो ड्यूज प्रमाण पत्र
भाजपा के प्रत्याशी माया सिंह,नारायण सिंह,प्रदुमन सिंह तोमर,भारत सिंह, कांग्रेस की सतीश सिकरवार,सुनील शर्मा, प्रवीण पाठक, साहब सिंह सहित 71 लोगों को नगर निगम की ओर से नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
Published on:
28 Oct 2023 10:55 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
