
वोटर लिस्ट में नहीं जुड़वा रहे लड़कियों के नाम, ताकि संपत्ति में हिस्सा न मांग ले
ग्वालियर. विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मतदाता सूची में नए मतदाता जोडऩे, नाम हटाने व सुधार का कार्य किया जा रहा है इस कार्य के लिए दस दिन शेष बचे हैं। 31 अगस्त के बाद मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने, पता परिवर्तन सहित अन्य सुधार की समय सीमा खत्म हो जाएगी। मतदाताओं के पास 10 दिन ही शेष हैं। इन 10 दिनों में अपने नाम का सुधार नहीं कराया तो वोट डालने से वंचित हो जाएंगे, लेकिन घाटीगांव क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता कम है। इसका कारण निर्वाचन की टीम ने सर्वे भी किया। सर्वे में चौकाने वाली स्थिति सामने आई। लड़कियों के नाम नहीं जुड़वा रहे हैं। यहां लोगों मंशा सामने आई कि वोटर आइडी में नाम आने से संपत्ति में लड़कियां हिस्सा न मांग ले। 1000 पुरुषों पर 735 महिला मतदाताओं का आंकड़ा सामने आया हैं। इन क्षेत्रों मे भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
दरअसल चुनाव आयोग ने जनवरी 2022 से मतदाता सूची में सुधार का कार्य शुरू कर दिया था। सुधार के दो चरण बीत चुके हैं। तीसरा चरण चल रहा है। 2 से 21 अगस्त तक 33 हजार 504 दावा-आपत्तियां निर्वाचन कार्यालय में पहुंच चुकी हैं। इसमें 1 हजार 64 दावा-आपत्तियों का ही निराकरण हो गया है, लेकिन 32 हजार 440 फार्म लंबित हैं। इस देर के पीछे ऑनलाइन फॉर्म की फिडिंग करने में कम से कम 10 से 15 मिनट का समय लग रहा है। अब अंतिम चरण है, जिससे कोई मतदाता न छूटे। इसलिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। 1 से 22 सितंबर के बीच दावे अपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।
इन माध्यम से जुड़वा सकते हैं नाम
वोटर हेल्पलाइन नंबर-1950: इस नंबर फोन करके अपना वोट बढ़वा सकते हैं।
- वोटर हेल्पलाइन के नाम से एप भी है और इंटनेट पर भी लिंक खुलती है। इसमें डेटा भरने के बाद नाम जुड़वा सकते हैं।
- क्यूआर कोड भी जारी किया गया है, कॉलेज सहित सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं।
- बीएलओ भी घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
मतदाता सूची की स्थिति
सुधार संख्या
फॉर्म-6 नाम जुड़वाने 15708
फार्म-8 संसोधन, डुप्लीकेट स्थानांतरण 12669
फॉर्म-7 नाम हटवाने 5127
इनका कहना है
- घाटीगांव क्षेत्र में महिला व पुुरुष मतदाता के बीच काफी अंतर है। लोगों ने लड़कियों के नाम सूची में नहीं जुड़वाए हैं। उनकी सोच है कि लडक़ी दस्तावेज मिलने से संपत्ति में हिस्सा न मांगने लगे। हालांकि लोगों में जागरूकता अभियान चलाया है।
अक्षय कुमार सिंह, कलेक्टर ग्वालियर
Published on:
22 Aug 2023 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
