
NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST: डॉक्टरी के पेशे में बेटियां लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं। तीन साल से नीट यूजी की परीक्षा में उनकी संख्या लड़कों से ज्यादा हैं। इस बार देश में 13.31 लाख लड़कियां व 9.96 लाख लड़के नीट में बैठे। इनमें मप्र से कुल शामिल विद्यार्थियों में से 57 प्रतिशत बेटियां हैं। प्रदेश में 74090 बेटियां व 56133 लड़के शामिल हुए थे। 2021 में नीट में 3.75 लड़के पास हुए थे, जबकि 4.94 लाख लडकियां पास हुई थीं। इसी तरह 2022 में 4.39 लाख लड़के, 5.63 लाख लड़कियां पास हुई थीं।
इन राज्यों में छात्रों से छात्राएं आगे
| राज्य | बेटे | बेटियां |
| मध्यप्रदेश | 56138 | 74090 |
| छत्तीसगढ़ | 17864 | 26270 |
| उत्तराखंड | 8234 | 13757 |
| पंजाब | 8866 | 17707 |
| चंडीगढ़ | 1271 | 2259 |
| हरियाणा | 21779 | 33072 |
| हिमाचल | 5529 | 13535 |
| दिल्ली | 28120 | 37988 |
| जम्मू-कश्मीर | 21167 | 26377 |
| झारखंड | 14242 | 20174 |
नीट यूजी 2024 आंसर की (NEET 2024 Answer Key) डाउनलोड करने के लिए कुछ स्टेप को फालो करना होगा।
Updated on:
15 May 2024, 8:58 AM IST
Published on:
15 May 2024, 8:36 AM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.