3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड के निर्णय के पालन में बरती लापरवाही, जीडीए के संपदा अधिकारी व कार्यपालन यंत्री निलंबित

ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) बोर्ड के निर्णय व कार्य के प्रति लापरवाही दो अधिकारियों को भारी पड़ गई। संभागायुक्त दीपक सिंह ने जीडीए के संपदा अधिकारी डा दिनेश दीक्षित व कार्यपालन यंत्रीडीडी मिश्रा को निलंबित करने की कार्रवाई की है। संभाग आयुक्त ने सोमवार को संचालक मंडल की बैठक ली। साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा की।

less than 1 minute read
Google source verification
बोर्ड के निर्णय के पालन में बरती लापरवाही, जीडीए के संपदा अधिकारी व कार्यपालन यंत्री निलंबित

बोर्ड के निर्णय के पालन में बरती लापरवाही, जीडीए के संपदा अधिकारी व कार्यपालन यंत्री निलंबित

इस बैठक में सामने आया कि संपदा अधिकारी डॉ दिनेश दीक्षित जीडीए द्वारा आवंटित आवासीय भूखंड व भवनों के मालिकों को एनओसी जारी नहीं की, जिसके चलते लोगों को खासी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह संचालक मंडल द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन में कार्यपालन यंत्री ढि़लाई बरत रहे थे। इस वजह से जीडीए के विकास कार्य अनावश्यक रूप से बाधित हो रहे हैं। यह स्थिति सामने आने पर संभाग आयुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह व अपर कलेक्टर टी एन सिंह सहित नगर एवं ग्राम निवेश व जीडीए के अधिकारियों सहित संचालक मंडल के सदस्य मौजूद थे।

मास्टर प्लान की सडक़ों में अड़चन डाली तो गोपनीय चरित्रावली में लिखी जाएगी टिप्पणी

बैठक में यह निर्णय भी लिए गए

संभाग आयुक्त ने जीडीए में पदस्थ कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्रियों व उपयंत्रियों ने पिछले एक वर्ष में बनाई गई डीपीआर, मूल्यांकन, बिल व पूर्ण कराए गए कार्यों सहित उन्हें मिल रहे वेतन की जानकारी मांगी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो तकनीकी अधिकारी बिना काम के पैसे ले रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader