6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डबरा गैंग रेप केस : पुलिस को बताया, 307 केस में राजीनामे के लिए रची ये कहानी

डबरा में छात्रा को अगवा कर गैंग रेप कर सहराई पुल से फेंकने के मामले में नया मोड़ आया है...

less than 1 minute read
Google source verification
dabra_gang_rape_case_new_twist_accused_said_to_police_he_create_a_story.jpg

डबरा में छात्रा को अगवा कर उसके प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचा कर सहराई पुल से फेंकने के मामले में नया मोड आया है। घटना में छात्रा ने जिसे आरोपी बताया था उसने पुलिस को आवदेन देकर हत्या के प्रयास केस में राजीनामे के लिए साजिश बताया है।

डबरा निवासी भूपेन्द्र सिंह कुशवाह ने आवेदन में कहा है भाई छात्रा ने उसके भाई सत्येन्द्र कुशवाह पर प्लानिंग से केस दर्ज कराया है। क्योंकि छात्रा का मकान मालिक अंकेष सविता का भाई और उसका दोस्त अतुल जाट ने 31दिसंबर की रात को उसके घर पर गोलियां चलाई थीं। उनके खिलाफ सत्येन्द्र ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। अतुल जेल में है। इस केस में आरोपी राजीनामा करना चाहते हैं। इसलिए छात्रा को जरिया बनाया है।

मिनट टू मिनट सीसीटीवी फुटेज थमाए
भूपेन्द्र ने 29 जनवरी को सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक सीसीटीवी के मिनट टू मिनट फुटेज थमाए हैंं। इनमें सत्येन्द्र कुशवाह घर पर दिखा है। इसके अलावा भूपेन्द्र ने सत्येन्द्र और घटना में आरोपी बताए बॉबी रावत के बीच दोस्ती से भी साफ इंकार किया है।

आवेदन दिया तथ्यों की जांच
छात्रा ने जिन लोगों पर बलात्कार के प्रयास और पुल से फेंकने का आरोप लगाया है। इनमें एक पक्ष ने आवेदन देकर छात्रों के आरोपों को झूठ बताया है। घटना के दौरान घर में मौजूदगी के सीसीटीवी के तीन घंटे के सीसीटीवी भी बताए हैं।
- निरजंन शर्मा, देहात एएसपी

ये भी पढ़ें : Board Exam: हाईस्कूल की परीक्षा आज से शुरू, 92 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षा
ये भी पढ़ें :रेलवे ने 10 गुना बढ़ाया यूटीएस टिकट का दायरा, जाने आपको होगा क्या फायदा