1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ई स्टांप आने से चलन से बाहर हुए गैर न्यायिक स्टांप, अब इन्हें किया जा रहा नष्ट

कोषालय में रखे थे 20 लाख स्टांप, कीमत करोड़ों में

2 min read
Google source verification
ई स्टांप आने से चलन से बाहर हुए गैर न्यायिक स्टांप, अब इन्हें किया जा रहा नष्ट

ई स्टांप आने से चलन से बाहर हुए गैर न्यायिक स्टांप, अब इन्हें किया जा रहा नष्ट

प्रदेश में ई स्टांप शुरू होने से गैर न्यायिक स्टिांप चलन से बाहर हो गए हैं। अब इन्हें कहीं उपयोग नहीं किया जा रहा था। कोषालय में रखे गैर न्यायिक स्टांपों को नष्ट किया जा रहा है। कोषालय के बाहर मशीन लगाकर इन्हें नष्ट किया गया। इसके कागज को गलाने के लिए भेजा जाएगा। स्टांप का कहीं दूसरी जगह उपयोग न हो, उसे निगरानी में नष्ट किया जाएगा। कोषालय में करीब 20 लाख स्टांप रखे हुए थे। 100 रुपए से लेकर 25 हजार तक का स्टांप है। इनकी कीमत 1227 करोड़ रहै।
प्रदेश में नासिक प्रेस से स्टांप छपकर आते थे। यह नोट की तरह की तरह ही छपता था, लेकिन प्रदेश में ई स्टांप व ई पंजीयन की व्यवस्था शुरू होने पर छपे स्टांप की बिक्री खत्म हो गई। यह कोषालयों में रखा हुआ था। सरकार ने इन्हें नष्ट करने के लिए एसके ट्रेडर्स को ठेका दिया है, जो स्टांप की मशीन कटिंग कर रही है। छोटे-छोटे टुकड़े कर बोरों में भरा जा रहा है। पूरी कटिंग अधिकारियों की निगरानी में की गई। स्टांप की कटिंग को देखकर लोग हैरान रह गए। वहां कटिंग कर रहे लोगों से सवाल भी किए कि इन्हें क्यों काटा जा रहा है।
ऐसे किया जाएगा नष्ट
- स्टांप को नष्ट करने की पूरी प्रक्रिया कड़ी निगरानी में की जा रही है। नष्ट करने की वीडियो मंत्रालय जाएगी। स्टांप की जो कतरन है, उसे निगरानी में गलाया जाएगा। क्योंकि स्टांप से निकलने वाला कागज दूसरी जगह पर उपयोग न हो। क्योंकि यह कागज नोट के कागज से निलता जुलता है।
- नोटों की तरह स्टांप की छपाई होती है। इस कारण निगरानी की जा रही है। सभी जिलों में स्टांप को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
इसमें उपयोग आता था गैर न्यायिक स्टांप
- गैर न्यायिक स्टांप का उपयोग जमीन की रजिस्ट्री में होता है।
- सूचना के अधिकार में भी इसका उपयोग किया जाता था।
- राजस्व के कामों में इसका उपयोग होता था।
इतना स्टांप कर चुके हैं नष्ट
जिला वजन टन में
भोपाल 63.0
जबलपुर 22.0
ग्वालयिर 12.50

ई स्टांप आने से गैर न्यायिक स्टांप चलन से बाहर हो गया है। 100 रुपए से ऊपर के स्टांप को नष्ट किया जा रहा है।
अरविंद शर्मा, प्रभारी कोषालय ग्वालियर

Story Loader