25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब ग्वालियर से यहां के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट… नहीं होगी यात्रियों को परेशानी

ग्वालियर से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट अगले महीने शुरू हो सकती है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा निजी कंपनियों से बात की जा रही है। इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों का काफी सुविधा होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
gwalior flight

अब ग्वालियर से यहां के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट... नहीं होगी यात्रियों को परेशानी

ग्वालियर. ग्वालियर से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट अगले महीने शुरू हो सकती है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा निजी कंपनियों से बात की जा रही है। इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों का काफी सुविधा होगी।
काफी समय से ग्वालियर से मुंबई एयर इंडिया की फ्लाइट आती-जाती थी, लेकिन एयर इंडिया ने 25 अक्टूबर से इसे बंद कर दिया है। अब एयर इंडिया की फ्लाइट ग्वालियर से इंदौर और दिल्ली ही जाती है। ग्वालियर से मुंबई 40 से ज्यादा यात्री फ्लाइट से आते जाते थे, सीधी फ्लाइट बंद होने से इन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने निजी कंपनियों से संपर्क किया है, जो इसमें रुचि दिखा रही हैं। इसमें स्पाइसजेट के साथ दूसरी कंपनी भी शामिल है।

बैंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता की फ्लाइट फुल
ग्वालियर से बैंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जाने वाली फ्लाइट लगभग फुल चल रही हैं। स्पाइसजेट की 78 सीटर फ्लाइट में 65 से 70 यात्री ग्वालियर से यात्रा कर रहे हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट बंद होने से मुंबई के लिए फ्लाइट की मांग बढ़ गई है। इसके लिए निजी संस्थानों ने रुचि दिखाई है। अगले महीने तक मुंबई के लिए फ्लाइट मिल सकती है।
वसीम अहमद अंसारी,
डायरेक्टर, राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल