3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अश्लील वीडियो ने कराई 30 लाख की चोरी, भांजे ने कर दिया मामा को कंगाल, हैरान कर देगा मामला

12 साल के बच्चे का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। यही नहीं, इस मामले में 14 लोगों ने बीते पांच महीनों के भीतर ब्लैकमेलिंग करते हुए 30 लाख रुपए की रकम भी ऐंठ ली।

2 min read
Google source verification
News

अश्लील वीडियो ने कराई 30 लाख की चोरी, भांजे ने कर दिया मामा को कंगाल, हैरान कर देगा मामला

ग्वालियर. देश में बदलते डिजिटल युग में अच्छाई के साथ साथ बुराई भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी से जुड़ा एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया, जहां एक 12 साल के बच्चे का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। यही नहीं, इस मामले में 14 लोगों ने बीते पांच महीनों के भीतर ब्लैकमेलिंग करते हुए 30 लाख रुपए की रकम भी ऐंठ ली। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि, ग्वालियर के बिलौआ थाना इलाके में बीते 25 मई को नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया गया था। नाबालिग अपने ज्वेलर्स मामा के घर पर रहता था, जिसका डेयरी संचालक ने अश्लील वीडियो बना लिया था। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी बच्चे को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी द्वारा बच्चे से लगातार पैसों की डिमांड करता था।

यह भी पढ़ें- अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, देसी कट्टे और जिंदा कारतूस का जखीरा पकड़ाया, आरोपी गिरफ्तार


ब्लेकमेल कर बच्चे से कराई जा रही थी मामा के घर चोरी

यही नहीं, डेयरी संचालक आरोपी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धौंस देते हुए बच्चे से उसे के ज्वेलर मामा के घर चोरी भी कराया करता था। पांच महीने से बच्चा अपने मामा की तिजोरी से जेवरात और नकदी लगातार चोरी कर रहा था। 1 नवंबर तक आरोपियों ने जेवरात और नकदी समेत 30 लाख की रकम वसूल ली। जेवलर्स मामा ने तिजौरी में रकम का मिलान किया, तब उन्हें इस वारदात का ज्ञान हुआ।

यह भी पढ़ें- भोपाल - नागपुर नेशनल हाइवे पर बस और ट्रक की जौरदार भिड़ंत, 40 यात्री गंभीर, कमलनाथ ने जताया दुख


आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ज्वेलर्स मामा ने पहले स्वंय इस मामले की तफ्तीश की तो पता लगा कि, चोरी उन्हीं के भांजे द्वारा की गई है। इसपर मामा ने जब अपने भांजे से इस संबंध में पूछा तो उसने मामा को सारी हकीकत बता दी। इसके बाद बच्चे के साथ थाने पहुंचे मामा ने ब्लैकमेल करने वाले 14 आरोपियों के खिलाफ बिलौआ थाने में केस दर्ज कराया। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि, बच्चे को 25 मई 2022 से लेकर 1 नवंबर 2022 तक ब्लैकमेल किया गया है। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों को तलाश रही है।

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो

Story Loader