1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्लब के स्थापना दिवस पर कर्मवीरों का माल्यार्पण कर किया सम्मान

जेसीआई ग्वालियर प्रतिवर्ष अपना स्थापना दिवस 18 अप्रैल को सेलिब्रेट कर ग्वालियर रत्न अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जाता है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इस कारण क्लब ने नए अंदाज में सेलिब्रेट किया।

less than 1 minute read
Google source verification
क्लब के स्थापना दिवस पर कर्मवीरों का माल्यार्पण कर किया सम्मान

क्लब के स्थापना दिवस पर कर्मवीरों का माल्यार्पण कर किया सम्मान

ग्वालियर. जेसीआई ग्वालियर प्रतिवर्ष अपना स्थापना दिवस 18 अप्रैल को सेलिब्रेट कर ग्वालियर रत्न अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जाता है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इस कारण क्लब ने नए अंदाज में सेलिब्रेट किया। क्लब अध्यक्ष अजीत गुप्ता ने टीम के साथ मिलकर मुरार हॉस्पिटल में कोरोना महामारी से लड़ने वाले कर्मवीरों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर्स, नर्सेस, सफाई कर्मचारी शामिल थे। साथ ही मरीजों एवं चिकित्सकों के लिए वाटर कूलर, आरओ व्यूरीफायर और 5 स्ट्रेचर अस्पताल प्रबंधन को प्रदान किए। क्लब का यह इनिशिएटिव देख चिकित्सक भी प्रसन्न हुए।

शाम को केक काटकर सेलिब्रेशन

संस्था के मेंबर्स ने अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर केक काटकर इस दिन को सेलिब्रेट किया और फोन पर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान मेंबर्स ने सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो किया। अजीत गुप्ता ने बताया कि ग्वालियर रत्न अलंकरण आगामी दिनों में आयोजित होगा। इस दौरान सीमित लोग ही उपस्थित रहे, जिनमें सचिव दीपांश गुप्ता, पीआरओ वैभव सिंघल, कार्यक्रम संयोजक सतेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।

Story Loader