19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर लगा अखंड पाठ साहब का भोग

- शबद कीर्तन के साथ लगाए गए जो बोले सो निहाल के जयकारे

2 min read
Google source verification
गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर लगा अखंड पाठ साहब का भोग

गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर लगा अखंड पाठ साहब का भोग

ग्वालियर. सिखों के पांचवे गुरु अर्जनदेव का तीन दिवसीय शहीदी पर्व समागम के रूप में फूलबाग स्थित गुरुनानक देव गुरुद्वारा में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। तीसरे दिवस सुबह अखंड पाठ साहिब का भोग डाल अरदास कर सर्व समाज के सुख-समृद्धि की कामना की गई। तत्पश्चात सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक दीवान सजाया गया। शाम को कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें भाई प्रदीप सिंह (गावो राचि बाणी) वाले, भाई गुरदयाल सिंह खडूर साहब वाले, भाई जसप्रीत सिंह हेड रागी फूलबाग ने शबद सुनाकर संगत को निहाल कर दिया। रागी जत्थों ने कीर्तन कर गुरु की महिमा का बखान किया। इसके साथ ही गुरु अर्जन देव के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु अर्जन देव गुरु परंपरा का पालन करते हुए कभी भी गलत चीजों के आगे नहीं झुके। उन्होंने शरणागत की रक्षा के लिए स्वयं को बलिदान कर देना स्वीकार किया, लेकिन मुगल बादशाह के आगे झुके नहीं। वे हमेशा मानव सेवा के पक्षधर रहे। सिख धर्म में वे सच्चे बलिदानी थे। उनसे ही सिख धर्म में बलिदान की परंपरा का आगाज हुआ। इस अवसर पर संगत की ओर से शबद कीर्तन के साथ जो बोले सो निहाल के जयकारे लगाए गए। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन के प्रधान हनुमंत सिंह कोचर, सचिव कृपाल सिंह, बलजीत सिंह, बलतार सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में सिख संगत उपस्थित थी।

लंगर और मीठे शर्बत का किया वितरण
फूलबाग गुरुद्वारा में हुए समागम में बाहर मीठे शर्बत की छबील लगाई गई थी। यहां पूरे दिन शर्बत का वितरण किया गया। इसके साथ ही गुरुद्वारा में अटूट लंगर में संगत ने प्रसादी ग्रहण की। इधर शहीदी पर्व पर आसाराम आश्रम के भक्तों ने गोले के मंदिर पर शरबत सेवा की। दोपहर से शरबत सेवा शुरू की गई, जो देर शाम तक चली। इस मौके पर प्रधान सिंह भदौरिया, जसवंत सिंह, आदित्य तोमर, अशोक राजावत, राजू लक्छकार, राजवीर यादव, संजीव जाट, बलबीर सिंह परमार आदि उपस्थित थे।