
ऑक्सीजन सप्लाई लाइन में लीकेज होने से बंद, मरीजों की जान सांसत में
धार. जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं फिर पुराने ढर्रे पर चल रही है। यहां पिछले कुछ दिनों से ऑक्सीजन सप्लाई लाइन में लीकेज है, जिसे दुरुस्त नहीं किया गया। इससे मरीजों की जान सांसत में आ गई है। इसके बाद मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर और कंस्ट्रेटर से कृत्रिम सांस दी जा रही है।
मेल मेडिकल और सर्जिकल वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई लाइन में लीकेज आने के बाद इसे बंद कर दिया है। जो करीब १५ दिनों से लाइन बंद है। इसके चलते यहां मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पडऩे पर सिलेंडर अथवा कंस्ट्रेटर से कृत्रिम सांसे दी जा रही है। ऐसे में किसी दिन भी बड़ी विपदा खड़ी हो सकती है। उधर, इस संबंध में अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सभी वार्डों में ऑक्सीजन की जररूत नहीं होती। केवल गंभीर मरीजों को ही दी जाती है। आईसीयू, पीआईसीयू वार्डों में सप्लाई लाइन चालू हैं। आवश्यकता पडऩे पर अन्य वार्डों में ऑक्सीजन सिलेंडर और कंस्ट्रेटर से की व्यवस्था है। जो पर्याप्त मात्रा में है।
करोड़ों रुपए खर्च कर लगाए थे प्लांट
कोरोना काल के समय ऑक्सीजन की कमी के चलते सैकड़ों मरीजों की जान चली गई थी। इसी बात को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर तीन ऑक्सीजन प्लांट तैयार किए। इन प्लांट से अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई लाइन भी डाली गई। सूत्रों की मानें तो भोज चिकित्सालय में ३००,६०० और ९०० लीटर क्षमता के तीन प्लांट लगे हैं। इनमें से दो ही काम कर रहे हैं। एक बंद है।
मेंटेनेंस नहीं होने से परेशानी
ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद इनकी देखरेख और मेंटेनेंस के लिए विशेषज्ञ नहीं है। इसलिए तकनीकी समस्या पैदा होने पर परेशानी आती है। लाइन लीकेज के बाद उसे ठीक करने के लिए इंदौर से इंजीनियर को बुलाया गया। जिसके इंतजार में लाइन अभी तक दुरुस्त नहीं हुई है।
१५ दिन से सप्लाई बंद, नहीं आए इंजीनियर
तीन सौ बेड के जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें से गंभीर मरीजों को वार्डों में भर्ती किया जाता है। कुछ मरीजों के परिजनों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मेल मेडिकल और सर्जिकल वार्ड में बीते १५ दिनों से ऑक्सीजन सप्लाई लाइन बंद है। जिसे ठीक नहीं किया गया। वहीं आरएमओ डॉ. संजय जोशी ने बताया कि हमने सुधार के लिए एनआरएचएम को लिखा है।
पर्याप्त व्यवस्था
&गंभीर मरीजों के लिए आइसीयू, पीआइसीयू आदि में ऑक्सीजन सप्लाई चालू है। अन्य वार्डों में जरूरत केअ अनुसार मरीजों को सिलेंडर और कंस्टे्रेटर मशीन से ऑक्सीजन दे रहे हैं। यह हमारे पास पर्याप्त मात्रा में है।
डॉ. संजय जोशी, आरएमओ जिला चिकित्सालय धार
Published on:
22 Aug 2023 12:03 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
