
Petrol-diesel rate
ग्वालियर। बीते करीब एक साल से पेट्रोल-डीजल की कीमतें यथावत बनी हुई हैं। कहने को तो ईंधन के दाम बदलने के लिए डेली प्राइज मैकेनिज्म सिस्टम अभी भी लागू है लेकिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कहीं कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। खास बात यह है कि करीब एक साल पूर्व की तुलना में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) के दाम करीब 34 डॉलर प्रति बैरल लुढक़ चुके हैं, लेकिन तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में कमी करने के बारे में नहीं सोचा। पेट्रोल-डीजल से जुड़े जानकारों का मानना है कि क्रूड ऑयल के दाम कम होने का असर ईंधन के दामों पर भी देखने को मिल सकता था।
ये था डेली प्राइज मैकेनिज्म सिस्टम
15 जून 2017 से डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बदलाव के लिए डेली प्राइज मैकेनिज्म सिस्टम लागू किया गया था। इसके तहत प्रत्येक पेट्रोल पंप पर सुबह 6 बजे डीजल-पेट्रोल के बदले हुए रेट आते थे, जो रात तक रहते थे। जानकारों का कहना है कि करीब एक साल से ये रेट बदलने वाला सिस्टम बंद है, क्योंकि इस अवधि में डीजल-पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।
कंपनियों ने नहीं घटाए दाम
वर्ष 2022 मई से डीजल-पेट्रोल के भाव स्थिर बने हुए हैं। उस समय क्रूड ऑयल के भाव 110 डॉलर प्रति बैरल पर थे, जो वर्तमान में घटकर 76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। यानी करीब एक साल में कच्चा तेल 34 डॉलर प्रति बैरल टूट गया है।
ये भी जानें
-शहर में पेट्रोल की रोजाना की खपत करीब 3 लाख लीटर, डीजल की खपत करीब साढ़े तीन लाख लीटर।
-पेट्रोल के वर्तमान भाव 108.54 रुपए प्रति लीटर, डीजल के भाव 93.80 रुपए प्रति लीटर।
प्रति लीटर कम होने थे दाम
क्रूड के दाम साल भर में करीब 34 डॉलर प्रति बैरल लुढक़ चुके हैं, लेकिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई कमी नहीं की है। यदि दाम कम होते तो आमजन को कम से कम 6 से 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता होने की राहत मिलती। इस समय भी सरकारी तेल कंपनियों को भी फायदा दिया जा रहा है। सरकार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ कमी करके जनता को राहत देनी चाहिए।
Published on:
23 May 2023 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
