
PhD Student Suicide Rape blackmailing Case (photo: patrika creative)
PhD Student Suicide: मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली 25 साल की PhD स्टूडेंट के आत्महत्या की खबर सामने आ आई है। पुलिस जांच में उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। छात्रा (PhD Student Suicide) ने एक व्यक्ति पर रेप करने और अश्वलील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। आरोपी की पहचान योगेश रावत(25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा ग्वालियर में रहकर अपनी PhD की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, उसकी दोस्ती योगेश रावत से हो गई थी, जो उसकी एक सहेली का भाई था। जांच अधिकारियों का कहना है कि रावत ने उसे ग्वालियर के एक होटल में बुलाया था। जहां उसने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया और जब वह बेहोश हो गई, तो उसके साथ रेप (PhD Student Suicide) किया।
पुलिस का कहना है कि इस दौरान आरोपी योगेश रावत ने युवती के अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे। बाद में रावत ने उसके वीडियो सोशल मीडिया वायरल करने की धमकी भी दी और महिला को दोबारा एक होटल में बुलाया। जहां उसने दोबारा उसके साथ रेप (PhD Student Suicide) किया।
पुलिस के मुताबिक ये दोनों वारदातें 13 और 15 मार्च को अंजाम दी गईं। अपने उत्पीड़न से परेशान युवती 15 मार्च को ग्वालियर के पड़ाव पुलिस स्टेशन पहुंची थी। यहां उसने आरोपी रावत के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी।
पुलिस का कहना है कि वह FIR दर्ज करवाने के तुरंत बाद दतिया स्थित अपने घर लौट गई। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या (PhD Student Suicide) कर ली।
मामले में पुलिस ने बताया कि युवती ने आत्महत्या (PhD Student Suicide) से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इस सुसाइड नोट में उसने आरोपी योगेश रावत और उसकी दो बहनों पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।
शिकायत दर्ज होने के बाद, पुलिस ने एक तलाशी अभियान चलाया और योगेश रावत को अशोक नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। मामले (PhD Student Suicide) में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
20 May 2026 11:59 am
Published on:
20 May 2026 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
