
मनावर में हनुमान मंदिर तक निकाली पदयात्रा
मनावर. नववर्ष गुड़ी पड़वा पर्व पर पिपलेश्वर मंदिर पैड़ी घाट से सोजत हनुमान मंदिर तक पदयात्रा निकाली। इसके बाद बंकनाथ अटल दरबार की ओर से सोजत हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। पदयात्रा मनावर से सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था व स्वल्पाहार की व्यवस्था जगह-जगह की गई। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। ग्राम बोरूद पहुंचने पर पद यात्रियों का ग्रामवासियों के धूमधाम से डोल धमाके से यात्रा का स्वागत किया गया। जगह-जगी रंगोली बनाई। सोजत हनुमान मंदिर कई वर्ष पुराना है। इस अति प्राचीन सोजत हनुमानजी के मंदिर में श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मंदिर में लगातार भक्त जनों की संख्या बढ़ती जा रही। ग्राम के वरिष्ठ नागरिक कालू गहलोत, गोमा मुकाती, गांगजी हम्बड़, बाबुलाल पटेल, गोङ्क्षवद गहलोत, रमेश जमादारी, नारायण चोयल, भगवान लछेटा ने बताया इस स्थल पर भव्य मंदिर का बहुत जल्द ही निर्माण किया जाएगा।
गोशाला में नववर्ष पर गो पूजन किया
कुक्षी. नवसंवत्सर 2080 के शुभारंभ पर समाजजन ने लक्ष्मी गोशाला में गो पूजन किया। गो भक्तों ने गोमाता की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और गोग्रास खिलाया। कॉटन एसोसिएशन के व्यापारियों ने गोग्रास की दान राशि लक्ष्मी गोशाला के अध्यक्ष प्रह्लाद माहेश्वरी को भेंट की। कॉटन एसोसिएशन ने 41 हजार रुपए की दान राशि भेंट की। इस अवसर पर कॉटन एसोसिएशन के महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र सोनी, राजेंद्र पाटीदार, यङ्क्षतद्र डूंगरवाल, दिनेश पाटीदार, विश्वेंद्र डूंगरवाल, दिनेश, लोकेश चौहान, विनोद माली आदि उपस्थित थे।
स्वयंसेवकों ने मनाया हिन्दू नववर्ष
अमझेरा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ङ्क्षहदू नववर्ष धूमधाम से मनाया। गणवेशधारी स्वयंसेवक ढोल-ढमाके के साथ बस स्टैंड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे। यहां से आंबेडकर चौराहे तक नगर भ्रमण किया एवं बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतमाता वंदेमातरम के जयघोष लगाए। इस दौरान रास्ते में लोगों को तिलक लगाया एवं गुड व धनिए की प्रसादी का वितरण कर किया। पुन: राम मंदिर पहुंच कर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं नवसंवत्सवर की एक .दूसरे को बधाई दी।
स्वयंसेवकों ने घरों पर लगाई भगवा पताका
गंधवानी. गुड़ी पड़वा पर ग्राम वासली में संघ की शाखा लगाई गई। इसमें संघ के कार्यकर्ताओं ने भगवा पताका लगाई। बजरंग दल ने ङ्क्षहदू परिवारों के घर पर भगवा पताका लगाई। नवरात्रि शुरू होने पर बड़ी संख्या में लोग माता मंदिर पर दर्शन करने के लिए पहुंचे।
गुड़ी पड़वा पर प्रसाद का किया वितरण
घाटाबिल्लोद. नगर में नरेंद्र मोदी विकास मिशन ने गुड़ी पड़वा पर्व मनाया। इस दौरान प्रसाद का वितरण भी किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी घनश्याम जाजू, जिला उपाध्यक्ष सतीश चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
सुख-शांति समृद्धि की कामना करते हुए दी बधाई
धरमपुरी. ङ्क्षहदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा धूमधाम के साथ मनाया गया। नववर्ष व चैत्र नवरात्रि के आगमन पर लोगों ने दिनभर एक दूसरे को बधाई दी। जहां छोटो ने अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया एवं शुभकामनाएं दी। वहीं अपने परिवार व समाज के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने पूजा अर्चना की। भारत विकास परिषद ने सुबह 8 बजे गायत्री मंदिर में गुड़ी पूजन एवं शाम साढ़े सात बजे अखंड भारत के मानचित्र पर दीप प्रज्वलन कर भारत माता पूजन तथा महाआरती एवं महाप्रसाद का वितरण किया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की नगर इकाई के स्वयं सेवकों ने प्रात: कालीन शाखा में आद्य सरसंघचालक प्रणाम लेकर सभी स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाईयां दी। सरसंघचालक प्रणाम के बाद ध्वज लगाया। इस अवसर पर धामनोद खंड के खंड प्रचारक मुकेश शर्मा ने स्वयंसेवको को मार्गदर्शन दिया। हिन्दू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने सुबह 10 बजे श्रीराम मंदिर सराफा बाजार से उत्साह उमंग व नृत्य में झूमते हुए नगर भ्रमण कर नगरवासियों को हिन्दू नववर्ष की बधाई देकर गुड़ और धनिए से मुंह मीठा कराया।
Published on:
23 Mar 2023 01:04 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
