7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीथमपुर देश में 22वां साफ शहर, ५० हजार की आबादी में मनावर प्रदेश में नंबर-1 आया

स्वच्छता सर्वेक्षण : छोटी निकायों में बदनावर और राजगढ़ का जिले में बेहतर- मांडू, सरदारपुर, डही, धरमपुरी और धामनोद की स्थिति रही खराब

2 min read
Google source verification
पीथमपुर देश में 22वां साफ शहर, ५० हजार की आबादी में मनावर प्रदेश में नंबर-1 आया

पीथमपुर देश में 22वां साफ शहर, ५० हजार की आबादी में मनावर प्रदेश में नंबर-1 आया

धार. पूरे देश में स्वच्छ शहरों के बीच हुई प्रतियोगिता के परिणाम शनिवार को जारी किए गए। धार जिला इस प्रतियोगिता में काफी कमजोर रहा है। ऐसे में प्रदेश और झोन में रैंक पिछड़ी। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से लेकर, सिटीजन फीडबैक, पब्लिक टॉयलेट, स्वच्छ सड$के, सुंदर शहर, स्वच्छ बाजार, साफ कॉलोनी, जल संरचना, ट्रेङ्क्षचग ग्राउंड और साफ नालियों जैसे 11 ङ्क्षबदुओं पर हुए आंकलन के आधार पर निकायों को अंक मिले हैं। इस बार का सर्वेक्षण ७५०० अंक का था। इसमें जिले की अधिकांश निकाय अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पाई। नतीजतन रैंक में गिरावट झेलना पड़ी। औद्योगिक नगरी पीथमुपर, नगरपालिका मनावर और नगर परिषद बदनावर ने इस सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन किया।

निकायवार रैंक और परफारर्मेंस
नगर पालिका पीथमपुर : औद्योगिक नगरी पीथमपुर एशिया की सबसे बड़ी टैक्स कलेक्शन वाली निकाय है। 1 से १० लाख आबादी वाली सिटी में नपा पीथमपुर ने देश में २२वीं रैंक प्राप्त की है। जबकि स्टेट में पीथमपुर का स्थान 6ठा रहा है। यह पीथमपुर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
नगर परिषद बदनावर : १५ से २५ हजार की आबादी वाली नगर परिषद बदनावर ने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कारण झोनल रैंक बदनावर की १६वीं रही है। जबकि स्टेट में बदनावर टॉप-१० में शामिल हुआ है। घर-घर कचरा संग्रहण, स्वच्छ सड$के, स्वच्छ जल इकाईयां सहित 6 ङ्क्षबदुओं पर ७० प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले।
नगर पालिका मनावर : २५ से ५० हजार की आबादी वाली नपा मनावर में खराब सड$क, कचरा संग्रहण में कमजोरी, नागरिक सहभागिता में कमजोरी के बावजूद स्टेट में नंबर-1 की रैंक हासिल की है। जबकि जोन में ५० हजार की आबादी वाली निकायों में टॉप-१० की लिस्ट में दसवें नंबर पर काबिज हुई है।
नगर परिषद राजगढ़ : १५ से २५ हजार की आबादी वाले
राजगढ़ ने इस बार भी-गत वर्ष की तुलना में
बेहतर प्रदर्शन किया है। कुछ कमजोरियों को छोड़ दे तो भी रैंक में काफी सुधार किया है। राजगढ़ की जोनल रैंक 12वीं रही है। जबकि स्टेट में राजगढ़
की रैंक 7वीं है।