8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi MP Visit : प्रदेश को मिली 19000 करोड़ रूपए की सौगात, जाने पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के ग्वालियर दौरे पर आए। यहां उन्होंने प्रदेश को 19000 करोड़ की सौगाते दीं। आइये जानें पीएम मोदी के भाषम की बड़ी बातें।

3 min read
Google source verification
PM Modi MP Visit

PM Modi MP Visit : प्रदेश को मिली 19000 करोड़ रूपए की सौगात, जाने पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के जरिए प्रदेश में 18 सालों की सरकार को आगे भी बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह कमर कस चुकी है। एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशवासियों के हित में जन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करते हुए कई विकासकार्यों की सौगाते दें रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय नेतृत्व भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। यही कारण है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार प्रदेश के दौरे कर यहां केंद्रीय स्तर पर सौगातों की झड़ी लगा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे के ग्वालियर दौरे पर आए।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में जनसभा को संबोदित करते हुए मध्य प्रदेश को 19 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी। उन्होंने ग्वालियर से प्रदेश की जनता को कई सौगातें दी। इस दौरान मंच पर उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे। मंच पर पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ग्वालियर के मानपुर में 1355 आवासीय इकाइयों का शुभारंभ किया। बता दें कि, ये सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए हैं। आइये जानते हैं पीएम मोदी के भाषण से जड़ी अहम बातें।

यह भी पढ़ें- विदिशा से भोपाल पहुंची 'संविधान बचाओ यात्रा', पुलिस ने रोका तो दिग्विजय सिंह ने डाली बड़ी चेतावनी, VIDEO


पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

- ग्वालियर ने देश को दिए एक से बढ़कर एक क्रांतिकारी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्वालियर ने देश को एक से बढ़कर एक क्रांतिकारी दिए हैं। राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे और अटल बिहारी वाजपेयी को ग्वालियर की मिट्टी ने गढ़ा है। इस मिट्टी से निकले लोगों ने देश के लिए खुद को खपा दिया।

- प्रदेश में 19 हजार करोड़ के विकासकार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

पीएम ने कहा कि हमने प्रदेश में 19 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने आगे कहा कि कोई सरकार एक साल में जितने काम नहीं कर सकती, हमने एक दिन में उतने काम किए हैं। पीएम ने आगे कहा कि इंदौर में मल्टी लॉजिस्टिक पार्क से नए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आईआईटी इंदौर में भी नए काम हुए हैं।

- एमपी को टॉप 3 राज्य में ले जाना है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार एमपी को बीमारू राज्य से निकालकर टॉप 10 राज्यों में लाई है। यहां से हमारा लक्ष्य एमपी को देश के टॉप थ्री राज्यों में ले जाने का है। उन्होंने सवाल किया कि 'ये काम कौन कर सकता है। ये गारंटी कौन दे सकता है।' ये गारंटी एक जिम्मेदार नागरिक के नाते आपका एक वोट दे सकता है। आपका एक वोट एमपी को टॉप थ्री राज्यों में से एक बना सकता है। डबल इंजन पर दिया आपका हर वोट एमपी को टॉप थ्री में ले जाएगा।

-इन लोगों को दुनिया में भारत का डंका बजता अच्छा नहीं लगता

पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश का विकास वो लोग कर ही नहीं सकते, जिनके पास कोई सोच और विजन ही न हो। ये लोग सिर्फ देश की प्रगति से नफरत कर सकते हैं। आज पूरी दुनिया भारत का गौरव गान कर रही है। आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिख रहा है, लेकिन जो राजनीति में उलझे हैं, कुर्सी के सिवा कुछ नजर नहीं आता है, उन्हें दुनिया में भारत का डंका बजना अच्छा नहीं लग रहा।

-जल्द ही भारत दुनिया की टॉप थ्री इकोनॉमी में शामिल होगा

भारत दुनिया की पांचवीं आर्थिक शक्ति बन चुका है, लेकिन विकास विरोधियों को लगता है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। जल्दी ही हम दुनिया के टॉप थ्री इकोनॉमी शामिल होने वाले हैं। विकास विरोधी लोगों को देश ने 60 साल दिए थे। 9 साल में अगर इतना काम हो सकता है तो 60 साल में क्यों नहीं हो सकता था। वो गरीब की भावनाओं से खेल रहे हैं। वो पहले जात पात के नाम पर बांटते थे। आज भी वहीं पाप करने में जुटे हैं।


- इस बात की गारंटी चाहिए

पीएम मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना के घरों का रजिस्ट्रेशन महिलाओं के नाम पर होता है। आज तक लोगों को जो भी घर मिले हैं, उनमें से ज्यादातर घरों की रजिस्ट्री बहनों के नाम ही हुई है। पीएम मोदी ने महिलाओं से कहा कि घर मिल गया है, अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाना है। इसकी गारंटी मुझे चाहिए।


- अब ग्वालियर का नाम रोशन होने वाला है

विकास विरोधियों की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। एमपी के लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि एमपी स्वच्छता में भी नंबर वन है। क्या विकास विरोधियों को यह पता है। पीएम ने ये भी कहा कि जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हें मोदी पूछता और पूजता है। हमने दिव्यांगों की चिंता की। ग्वालियर में दिव्यांग साथियों के लिए नए स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन हुआ। दुनिया में इनके खेल की चर्चा होगी। अब ग्वालियर का नाम रोशन होने जा रहा है।