उल्लेखनीय है कि पीतांबरा पुरी में रविवार की रात आरोपी मनोज शर्मा, उसकी पत्नी नेहा तथा परिचित धर्मेन्द्र यादव ने ऊपर की मंजिल पर किराए से रहने वाली गोल्डी यादव तथा उसकी पुत्री स्वाति यादव पर चाकुओं से हमला कर दिया था। दोनों पक्ष पीतांबरा पुरी में अर्चना गोयल नाम की महिला के मकान में किराए से रहते हैं।
हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनोज, नेहा एवं धर्मेन्द्र यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र को धमतालपुरा तथा मनोज एवं नेहा शर्मा को नजयाई बाजार से गिरफ्तार किया।
चाकुओं से हुए हमले में गोल्डी एवं स्वाति को गंभीर चोटें आई थीं। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई शशि कुमार, एएसआई जानकी प्रसाद, महिला आरक्षक बैजंती, आरक्षक राजमणि, आरक्षक राहुल, अखिलेश यादव, मोहित वर्मा, शिवकुमार आदि शामिल रहे।