27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनचलों पर नजर रखने साइकल पर गश्त, गुड मॉर्निंग करेगी पुलिस

टीम की नजर उन आवाराओं पर रहेगी जो सुबह कोचिंग आते जाते वक्त छात्राओं के साथ छेडख़ानी की कोशिश में रहते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Prashant Sharma

•

Updated: 11 Jun 2019, 6:37 PM IST

police

मनचलों पर नजर रखने साइकल पर गश्त, गुड मॉर्निंग करेगी पुलिस

ग्वालियर. आवारा, मनचलों को शंट करने के लिए पुलिस सुबह साइकल पर गश्त करेगी। इस दौरान उसके साथ पब्लिक के कुछ भरोसेमंद लोग भी होंगे। टीम की नजर उन आवाराओं पर रहेगी जो सुबह कोचिंग आते जाते वक्त छात्राओं के साथ छेडख़ानी की कोशिश में रहते हैं।
एसपी नवनीत भसीन ने बताया साइकिल पर पुलिसकर्मियों की गश्त उन इलाकों में रहेगी जहां कोचिंग क्लास हैं। उन इलाकों के थानों मेें पुलिसकर्मियों को सुबह की गश्त साइकल से करना पड़ेगी। इससे पुलिसकर्मियों की सेहत भी बनेगी और मनचलों को आसानी घेर सकेंगे। अभी तक होता यह है कि किसी जगह पर लोग छेडख़ानी की शिकायत करते हैं तो पुलिस को गाड़ी से आता देखकर मनचले भाग जाते हैं। साइकल पर सादा लिबास में पुलिस घूम रही है इसका आभास करना आवारागर्दी करने वालों के लिए भी मुश्किल होगा। इसमें पुलिस के साथ पब्लिक के भी कुछ लोग शामिल होंगे। छात्र, छात्राओं से भी पुलिस गुड मॉर्निंग करेगी जिससे उन्हें पता रहे कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद है।