
नाबालिग को बुलाकर पुजारी ने किया दुष्कृत्य, वीडियो बनाया
ग्वालियर। मंदिर पर पूजा पाठ करने वाले पुजारी का वहशीपन सामने आया है। 13 साल के लडक़े के साथ उसने दुष्कृत्य किया फिर घटना का वीडियो भी बनाया। पुजारी की करतूत एक महीने बाद लडक़े के परिजन के सामने आई तब उसे पकड़ा।
टांकोली (उटीला) गांव के मंदिर का पुजारी रमन बिहारीदास उर्फ रोशन बघेल 55 पूजा पाठ की आड़ में 13 साल के लडक़े के साथ वहशीपन कर रहा था। रमन बिहारी मंदिर में ही कोठरी बनाकर रहता है। पीडि़ता लडक़े ने बताया एक महीने पहले रमन बिहारी ने उसे बाजार से सामान लाने के बहाने बुलाया, फिर उसे कोठरी ले गया। वहां उसके साथ दुष्कृत्य किया। इस दौरान उसका वीडियो बनाकर धमकी दी अगर किसी को कुछ बताया तो उसके घरवालों को वीडियो दिखा देगा। एक महीने तक लडक़ा पुजारी की धमकी की वजह से चुप रहा।
महिला से भी कर चुका हरकत
पुलिस का कहना है रमन बिहारी का एक होंठ जन्म से कटा हुआ है। इसलिए उसकी शादी नहीं हुई। पुजारी बनने के बाद भी रमन बिहारी की शोहरत ठीक नहीं है। कुछ समय पहले उसने गांव निवासी महिला के साथ छेडख़ानी की थी। लेकिन मामला तूल नहीं पकड़ा था पुजारी होने की वजह से पीडि़ता और उसके परिवार ने रमन बिहारी को धमका कर छोड़ दिया था। लेकिन रमन बिहारी हरकतों से बाज नहीं आया।
बहाने से बुलाता था पुजारी
पीडि़त नाबालिग ने बताया उसके साथ दुष्कृत्य करने के बाद पुजारी ने कई बार उसे बहाने से बुलाया, लेकिन वह गया नहीं। अब उसका वीडियो परिवार की नजर में आया तब उसने पूरा घटनाक्रम बताया।
पुजारी को दबोचा, वीडियो मिला
नाबालिग लडक़े के साथ दुष्कृत्य करने वाले पुजारी को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल से वहशीपन का वीडियो भी मिला है।
अवधेश सिंह कुशवाह उटीला थाना प्रभारी
Published on:
16 Mar 2023 02:38 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
