21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर गाइडलाइन-2023: श्योपुर की 320 और विजयपुर की 78 शहरी लोकेशन सहित 1120 लोकेशन पर 10 फीसदी तक बढऩा है दर

-बन रहे प्रस्ताव, इस बार बढ़ रही सीमा को ध्यान में रख तैयार होंगे प्रस्ताव-कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर होनी है बैठक-बगवाज, सलापुरा, ढेंगदा, बड़ौदा रोड, पाली रोड क्षेत्र में बढ़ सकते हैं दाम

2 min read
Google source verification
कलेक्टर गाइडलाइन-2023: श्योपुर की 320 और विजयपुर की 78 शहरी लोकेशन सहित 1120 लोकेशन पर 10 फीसदी तक बढऩा है दर

कलेक्टर गाइडलाइन-2023: श्योपुर की 320 और विजयपुर की 78 शहरी लोकेशन सहित 1120 लोकेशन पर 10 फीसदी तक बढऩा है दर

धर्मेन्द्र त्रिवेदी
श्योपुर। कलेक्टर गाइडलाइन-2023 के लिए पंजीयन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को शहरी क्षेत्र की 398 और ग्रामीण क्षेत्र की 722 लोकेशन को लेकर बुधवार को फायनल विमर्श होगा। जिले की 1120 लोकेशन में से शहर के 23 वार्ड की 50 से ज्यादा लोकेशन पर 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होनी है। जबकि विजयपुर नगर परिषद क्षेत्र की 19 और ग्रामीण क्षेत्र की 26 लोकेशन में बढ़ोतरी प्रस्तावित है। उप जिला मूल्यांकन समिति में हुई चर्चा के बाद अब जिला मूल्यांकन समिति में प्रस्ताव रखे जाएंगे। नई गाइडलाइन को संपदा-2 सॉफ्टवेयर में दिए गए प्रावधान के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की भौगौलिक स्थिति, नव विकसित क्षेत्र सहित हाइवे और हाइवे के आसपास हुए विकास को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

इस बार की गाइडलाइन में जियो मैपिंग करके बनाए गए पॉलीगॉन को विशेष महत्व दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अभी तक 3795 दस्तावेजों के पंजीयन से 28 फरवरी तक 2410.7 लाख रुपए सरकारी खजाने में पहुंचे हैं। इसमें से 1877.57 लाख रुपए मुद्रांक शुल्क से और 532.5 लाख रुपए पंजीयन शुल्क से प्राप्त हुए हैं। जबकि बीते वर्ष 2208.27 लाख रुपए विभाग को मिले थे। इसमें 1764.27 लाख रुपए मुद्रांक शुल्क के रूप में और पंजीयन शुल्क के रूप में 444 लाख रुपए जमा हुए थे। अब नई गाइडलाइन में शहरी क्षेत्र में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।


इतनी लोकेशन की तय होगी दर
-श्योपुर में 827 लोकेशन हैं, इनमें शहरी क्षेत्र में 320 और ग्रामीण क्षेत्र में 507 लोकेशन हैं।
-विजयपुर में 293 लोकेशन हैं, इनमें शहरी क्षेत्र में 78 और ग्रामीण क्षेत्र में 215 लोकेशन हैं।


ये क्षेत्र जिन पर रहेगा ध्यान
-पाली रोड के किनारे बसे वार्ड-17,18,10, 11, 12,13, 14,15,16 कुछ पॉकेट्स में बढ़ोतरी संभावित है। जबकि वार्ड-7,8 और 9 में सबसे ज्यादा नया विकास हुआ है। इन वार्डों में 10 फीसदी तक दर बढ़ सकती हैं।
-ग्रामीण क्षेत्र में बगवाज, सलापुरा, जैदा, नगदी,हांसापुरा, नागदा, जाटखेड़ा, ग्वाड़ी, मठेपुरा, इच्छापुरा, ढेंगदा, सोईंकलां, कराहल, सेसईपुरा की राजस्व भूमि में 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभावित है।


इतना पैसा पहुंचा खजाने में
वर्ष 2021-22
श्योपुर
-1416.87 लाख रुपए मुद्रांक शुल्क और 345.57 लाख रुपए पंजीयन शुल्क से मिले हैं।
विजयपुर
-347.40 लाख रुपए मुद्रांक शुल्क और 98.43 लाख रुपए पंजीयन शुल्क से मिले हैं।
अप्रैल 22 से फरवरी 2023 तक
वर्ष 2022-23
श्योपुर
-1604.81 लाख रुपए मुद्रांक शुल्क और 463.71 लाख रुपए पंजीयन शुल्क से मिले हैं।
विजयपुर
-272.76 लाख रुपए मुद्रांक शुल्क और 68.79 लाख रुपए पंजीयन शुल्क से मिले हैं।


वर्सन
-कलेक्टर गाइडलाइन-2023 को लेकर पंजीयन विभाग ने प्रस्ताव तैयार किए हैं। कुछ पॉकेट्स में डवलपमेंट के आधार पर वृद्धि के प्रस्ताव बनना स्वाभाविक है। बुधवार को बैठक होगी, इसमें प्र्रस्तावों पर चर्चा होनी है।
शिवम वर्मा, कलेक्टर


-जिले की 1120 लोकेशन में से 398 शहरी और 722 ग्रामीण लोकेशन में कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर हमने होमवर्क लगभग पूरा कर लिया है। जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसके बाद जो निर्णय होगा उसके आधार पर दर तय होंगीं।
पंकज शर्मा, वरिष्ठ उप पंजीयक