8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : कोलारस की जीत पर राहुल गांधी का ट्वीट, कहा- यह अंहकार और कुशासन की हार

मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोलारस-मुंगावली की शानदार जीत की बधाई।

3 min read
Google source verification
Rahul Gandhi Tweet

A congress meeting convened to Rahul Gandhi's rally

ग्वालियर। शिवपुरी के कोलारस में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा है कि यह अंहकार और कुशासन की हार है। मध्य प्रदेश में अशोक नगर के मुगांवली और शिवपुरी के कोलारस उपचुनाव में मिली जीत के एक दिन बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा,"मध्यप्रदेश की जागरूक जनता,मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोलारस-मुंगावली की शानदार जीत की बधाई।"साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि यह अहंकार तथा कुशासन की हार व उम्मीद की जीत है। पहले राजस्थान और अब मध्यप्रदेश ने साबित किया कि बदलाव की आहट दस्तक दे रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : जहां-जहां सीएम शिवराज ने की सभाएं,वहां भारी मतों से हारी भाजपा,देखें किसे कितने मिले वोट

वहीं इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता और गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ये धनबल-बाहुबल पर जनबल की जीत है। उन्होंने इस जीत को धनबल-बाहुबल पर जनबल की जीत बताया है। उन्होंने कहा, ये मुख्यमंत्री बल-मंत्रीबल पर जनबल की जीत है। सिंधिया ने लिखा है कि बापू जी ने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें: बुआ यशोधरा राजे और सीएम शिवराज पर सिंधिया पड़े भारी,यह थी पूरी प्लानिंग

कोलारस उपचुनाव के नजीते के बाद से शिवराज सिंह चौहान को और भाजपा को बड़ा ही झटका लगा है। क्योकि कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के देवेंद्र जैन को 8086 मतों से हराया। इस चुनाव में जीत के लिए शिवराज सिंह चौहान सहित उनके 40 मंत्रियों और भाजपा ने पूरी ताक लगा दी थी,लेकिन भाजपा सिंधिया के गढ़ को ढहाने में नाकाम रही और उसे दोनों ही जगह पर हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: कोलारस में परिणाम से पहले आई खुशखबरी,लोगों के खिले चेहरे

जहां थी उम्मीद,वहां से भी मिली शिकस्त
मतगणना के दौरान पहले से चौथे चरण तक खरई, डेहरवारा, तेंदुआ वाला क्षेत्र था, जिसमें धाकड़ समाज के लोग अधिक रहते हैं। इस बेल्ट से भाजपा को उम्मीद थी कि इतनी बढ़त मिलेगी। लेकिन इन सभी राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया। कोलारस नगर में भी भाजपा को 5 हजार वोट से बढ़त की उम्मीद थी, लेकिन यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी ने 41 वोट से बढ़त बनाई। रन्नौद क्षेत्र में यशोधरा राजे ने विशेष फोकस किया तो वहां से भाजपा को 1236 वोटों से बढ़त मिली। पूरे राउंड में भाजपा की यही सबसे अधिक बढ़त रही।

सिंधिया के दिल की सुनी जनता ने
कोलारस विधानसभा उपचुनाव में भले ही कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, लेकिन उनके पीछे क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की साख दांव पर लगी थी। दोनों ही दिग्गजों ने क्षेत्र की जनता से बार-बार यह कहा कि मेरे दिल की बात सुन लो। बुधवार को जब परिणाम सामने आया तो यह तय हो गया कि सरकार के सभी प्रयासों पर सांसद सिंधिया भारी पड़ गए और क्षेत्र की जनता ने उनके दिल की बात ही सुनी। इस जीत पर कांग्रेसियों का कहना है कि यह सांसद सिंधिया की मेहनत व कार्यकर्ताओं की लगन का परिणाम है।

भाजपा की पूरी सेना परास्त
कोलारस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भले ही महेंद्र यादव रहे,लेकिन उनके पीछे क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र जैन की मदद करने सांसद सिंधिया की बुआ व प्रदेश में केबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मोर्चा संभाला। इतना ही नहीं यशोधरा राजे ने तो मतदाताओं को पानी न मिलने की धमकी तक दे दी थी, जिसका मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा। एक तरफ जहां बुआ-भतीजा चुनाव मैदान में थे,वहीं मुख्यमंत्री सहित उनके कैबिनेट मंत्रियों ने भी कोलारस विधानसभा का चप्पा-चप्पा छान मारा। जब चुनाव परिणाम आया तो बुआ को भतीजे ने शिकस्त दी व क्षेत्र की जनता ने सीएम सहित उनके मंत्रियों को नकार दिया।