3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

.सट्टे के अड्डे पर छापा, पुलिस को देख भागे पीछा कर ५ दबोचे

सटोरियों के पास से 3720 रुपए और 29 सट्टे की पर्ची बरामद हुई

less than 1 minute read
Google source verification
.सट्टे के अड्डे पर छापा, पुलिस को देख भागे पीछा कर ५ दबोचे

.सट्टे के अड्डे पर छापा, पुलिस को देख भागे पीछा कर ५ दबोचे

ग्वालियर। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी शहर में कई जगह सट्टे का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को थाटीपुर इलाके में सट्टे के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस को देखकर सटोरिए भागने लगे लेकिन पुलिस ने पीछा कर ५ सटोरिये दबोच लिए। उनसे कुछ रकम और सट्टे की पर्चियां बरामद की हैं। क्राइम ब्रांच टीआइ दामोदर गुप्ता ने बताया कि खबर मिली थी भीमनगर में सट्टा लगवाया जा रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम को मौके पर तस्दीक के लिए भेजा गया तो मुखबिर द्वारा बताई खबर सही निकली। कुछ लोग सट्टा लगाते हुए दिखाई दिए। पुलिस जैसे ही उनकी तरफ बढ़ी सटोरियों की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस भी उनके पीछे दौड़ी और नदी पार टाल कबीर आश्रम निवासी रवि जाटव, गुड़ी-गुडा का नाका निवासी नरेन्द्र किरार, प्रेमराज, मुरार निवासी सनी आदिवासी और राजू सौलंकी को दबोच लिया। सटोरियों के पास से ३७२० रुपए और २९ सट्टे की पर्ची बरामद हुई। क्राइम ब्रांच की टीम ने सटोरियों पर सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Story Loader