16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परंपराओं और मन्नतों की रामलीला दो मार्च से, 27 को रंग महोत्सव से देंगे निमंत्रण

- हर साल होली पर रामलीला करता झंग-बिरादरी समाज, सात दिन रामलीला मंचन के बाद 9 मार्च को आदर्श कॉलोनी सेे निकाला जाएगा चल समारोह

2 min read
Google source verification
परंपराओं और मन्नतों की रामलीला दो मार्च से, 27 को रंग महोत्सव से देंगे निमंत्रण

परंपराओं और मन्नतों की रामलीला दो मार्च से, 27 को रंग महोत्सव से देंगे निमंत्रण

ग्वालियर. आदर्श रामलीला समिति झंग बिरादरी हनुमान नगर की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी होली से पूर्व रामलीला समारोह 26 फरवरी से किया जा रहा है। रामलीला हनुमान नगर शिवाजी मार्ग पर होगी। समारोह का समापन 9 मार्च को चल समारोह के साथ किया जाएगा। यह जानकारी पंजाबी समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा, संयुक्त अध्यक्ष सत्यपाल बत्रा और झंग बिरादरी के अध्यक्ष जगदीश अरोरा ने संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता में देते हुए बताया कि मन्नतों और परंपरा का निर्वहन करते हुए हर वर्ष इस रामलीला को किया जा रहा है। भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आजादी के बाद से निरंतर हो रहे इस आयोजन में इस बार भी पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ देश-विदेश में रहने वाले समिति के सदस्य शामिल होने के लिए ग्वालियर आ रहे हैं। रामलीला में विभिन्न पात्र के रूप में अभिनय करने वाले कलाकार उद्योगपति और व्यापारी ही हैं। इस रामलीला में पीढ़ी दर पीढ़ी लोग शामिल होकर इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं।

घर-घर जलते हैं दीप
इस पर्व को दीपावली जैसा पर्व मनाते हुए रामलीला समाप्ति के बाद जब भगवान राम का चल समारोह निकाला जाता है तब पूरी आदर्श कॉलोनी में घर-घर दीप जलाए जाते हैं। चल समारोह में पुष्प वर्षा, घरों में विद्युत सजावट एवं प्रसाद वितरित किया जाता है। जिन लोगों के काम नहीं बनते वे रामलीला स्थल पर आकर मन्नत मांगते हैं तो वह पूरे हो जाते हैं।

होली महोत्सव कार्यक्रम
- 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे भूमि पूजन, सुन्दरकाण्ड।
- 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे से रंग उत्सव।
- 01 मार्च को रात्रि 8 बजे से हनुमान मंदिर पर माता की चौकी
- 02 मार्च को रात्रि 8 बजे से रामलीला मंचन में राम जन्मोत्सव
- 03 मार्च को धनुष यज्ञ लीला
- 04 मार्च को राम वनवास लीला
- 05 मार्च को केवट संवाद लीला
- 06 मार्च को भरत मिलाप लीला
- 07 मार्च को मारीच संवाद लीला
- 08 मार्च को लंका दहन लीला
- 09 मार्च को शाम 4 बजे से आदर्श कॉलोनी से चल समारोह प्रारंभ होकर रामलीला मंच तक जाएगा।