3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर से श्योपुर तक ब्रॉडगेज के लिए दिल्ली में हुई समीक्षा, श्योपुर- कोटा तक नई रेल लाइन डलेगी

ग्वालियर से श्योपुर तक नैरोगेज ट्रैक को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने का काम चार चरणों में पूरा किया जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rahul Aditya Rai

•

Updated: 6 Mar 2020, 12:18 AM IST

ग्वालियर से श्योपुर तक ब्रॉडगेज के लिए दिल्ली में हुई समीक्षा, श्योपुर- कोटा तक नई रेल लाइन डलेगी

ग्वालियर से श्योपुर तक ब्रॉडगेज के लिए दिल्ली में हुई समीक्षा, श्योपुर- कोटा तक नई रेल लाइन डलेगी

ग्वालियर। ग्वालियर से श्योपुर तक नैरोगेज ट्रैक को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने का काम चार चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में ग्वालियर-जौरा-अलापुर (48.41 किलोमीटर), दूसरे चरण में जौरा-अलापुर-सबलगढ़ (41.60 किलोमीटर), तीसरे चरण में सबलगढ़- श्योपुरकलां (107.23 किलोमीटर) के बीच गेज परिवर्तन किया जाएगा। साथ ही श्योपुर- कोटा तक 96.47 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। गुरुवार को दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की मौजूदगी में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इसकी समीक्षा की। उच्चस्तरीय बैठक में चम्बल संभाग की आयुक्त श्रीमती रेणु तिवारी, मुरैना की कलेक्टर प्रियंका दास व श्योपुर की कलेक्टर प्रतिभा पाल व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में दोनों मंत्रियों ने अधिकारियों को इसके काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट के तहत दोनों कार्य कुल 284 किलोमीटर लंबाई में किए जाने हैं। ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉडगेज परिवर्तन का काम 187.53 किलोमीटर में होगा। वहीं कोटा तक नई रेल लाइन बिछाने का कार्य 96.49 किलोमीटर में किया जाना है। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय मंत्री तोमर के प्रयासों से पिछले दिनों रेल मंत्रालय ने 100 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

रेलमंत्री ने ग्वालियर-श्योपुरकलां गेज परिवर्तन के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं श्योपुरकलां-कोटा तक नई रेल लाइन के कार्यों के लिए भी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ रोड मैप तैयार करने को कहा।

629 हैक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण
प्रोजेक्ट के लिए गेज परिवर्तन के लिए चरणवार कुल 629 हैक्टेयर भूमि अधिग्रहण का करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें से 260.406 हैक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। वहीं नई लाइन बिछाने के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है।

चरणवार भूमि अधिग्रहण की स्थिति
फेज-1 (ग्वालियर-जौरा-अलापुर) के लिए 115.682 हैक्टेयर में से 78.083 हैक्टेयर भूमि, फेज-2 (जौरा-अलापुर-सबलगढ़) के लिए 129.463 हैक्टेयर में से 33.323 हैक्टेयर भूमि, फेज-3 (सबलगढ़-श्योपुरकलां) के लिए 384.047 हैक्टेयर में से 134.199 हैक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़