4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Accident : खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था दो भाईयों का परिवार, ड्राइवर को लगी झपकी और 20 फीट गहरे नाले में गिरी कार, मौत

Accident : खाटू श्याम मंदिर (सीकर राजस्थान) से दर्शन कर लौट रहे दो भाईयों के परिवार के साथ भरतपुर में हादसा हो गया... उनकी कार रूपवास हाइवे क्राॅस करते वक्त गहरे नाले में गिर गई। उसमें चालक समेत 8 लोग बैठे थे...

3 min read
Google source verification
car_accident_falls_in_deep_ditch_when_driver_asleep.jpg

Accidents

Accident : खाटू श्याम मंदिर (सीकर राजस्थान) से दर्शन कर लौट रहे दो भाईयों के परिवार के साथ भरतपुर में हादसा हो गया। उनकी कार रूपवास हाइवे क्राॅस करते वक्त गहरे नाले में गिर गई। उसमें चालक समेत 8 लोग बैठे थे। घटना रात करीब 1:15 बजे हुई। नाले में गिरकर कार पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 7 लोग जख्मी हुए हैं। कार में सिर्फ चालक का ही एयरबैग खुला। एक्सीडेंट के तरीके से आशंका है हाइवे पर कार तेज स्पीड़ में थी, चालक की झपकी लगी है। सडक़ छोडक़र कार पुलिया से टकराई और हवा में उछल कर नाले में गिरी।

हनुमान चौराहा (जनकगंज) निवासी पंकज गोयल पत्नी नीलम, बेटे कुशाग्र्र (15) और बेटी परी (12) के साथ 29 नवंबर को खाटूश्याम दर्शन करने गए थे। साथ में छोटे भाई धीरज उनकी पत्नी नीतू और बेटा निष्कर्ष (10) भी था। दोनों परिवार कार से रवाना हुए। पंकज की दाल बाजार और धीरज की हनुमान चौराहे पर किराने की दुकान है। किशोर गोयल ने बताया दोनों भतीजे दर्शन कर बुधवार को घर के लिए रवाना हुए। रात करीब 1:15 बजे उनकी कार रूपवास (भरतपुर) से गुजर रही थी। हाइवे पर घाटोली गांव में चामड़ माता मंदिर के पास पुलिया की बाउंड्री से टकराकर नाले में गिर गई। उस वक्त कार में बैठे सभी लोग नींद में थे।

अंदर फंसे रहे, महिला की मौत
घाटोली (रूपवास) चौकी इंचार्ज सियाराम धाकड़ ने बताया कार तेज रफ्तार में थी। उसे बालेन्दु गुर्जर चला रहा था। आशंका है बाले न्दु को भी झपकी लगी है। इसलिए कार सडक़ छोडक़र पुलिया की बाउंड्री से टकराई और करीब 20 फीट गहरे नाले में गिरकर पलट गई। उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को बाहर खींचा। उनमें पकंज गोयल की पत्नी नीलम 48 की हालत काफी नाजुक थी। घायलों को इलाज के लिए रूपवास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नीलम को मृत बताया।

नींद में थे, पता नहीं चला
कार सवार गोयल परिवार एक्सीडेंट की वजह नहीं बता पाया। घायलों का कहना है थकान की वजह से सभी नींद में थे। कार पुलिया से टकराई तब झटका और धमाके की आवाज से नींद टूटी। लेकिन कुछ समझ में नहीं आया। पलक झपकते ही कार हवा में उछलकर नाले में गिरी। पुलिस ने बताया नाला सूखा था। कार जमीन पर औंधी गिरी उसके चारों पहिए ऊपर और छत नीचे हो गई। कार में फंसे लोग मदद के लिए चीखे चिल्लाए। हाइवे से गुजरने वाले राहगीरों ने घटना देखी तो पुलिस को बताया।

हाइवे पर पिता पुत्र को कुचल गया ट्रक, दोनों की मौत
ग्वालियर. रिश्तेदार के घर जा रहे पिता पुत्र को सिमरिया टेकरी (घाटीगांव) पर ट्रक ने कुचल दिया। दोनों मोटरसाइकल पर थे। ट्रक के पहियों के नीचे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया।

पिछोर के गढ़ीगांव निवासी भंवरा आदिवासी और उसका बेटा करणे 35 शुक्रवार को घाटीगांव आते समय ट्रक की चपेट में आ गए। दरअसल उनकी घाटीगांव में रिश्तेदारी है। इसलिए पिता पुत्र यहां आ रहे थे। दोनों बाइक से थे। मोटरसाइकल करणे चला रहा था। सिमरिया टेकरी का रास्ता पार करते समय सामने से ट्रक ने आकर दोनों को कुचला। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया भंवरा और करणे दोनों ट्रक को बाइक सहित ट्रक करीब 25 फीट तक घसीट कर ले गया।

रान्ग साइड थे
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया भंवरा और करणे दोनों हाइवे पर रान्ग साइड बाइक ड्राइव कर रहे थे। सामने से ट्रक तेज रफ्तार में आया था। अचानक बाइक सामने आने पर ट्रक चालक गाडी पर काबू नहीं कर पाया और बाइक को चपेट में ले गया। एसडीओपी शेखर दुबे ने बताया घटना पनिहार टोल प्लाजा से के पास हुई है। टोल पर ट्रक के फुटेज आए होंगे। सीसीटीवी से उसकी पहचान होगी।

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा संभावित चुनाव नतीजों से खुश, बोले- चल गई हमारी लाड़ली बहना
ये भी पढ़ें :New Year 2024 Celebration : नए साल में गोवा, मुंबई या कहीं और घूमने की प्लानिंग अब हो सकती है फेल, आपकी ही 'गलती' पड़ी भारी!