
बंद नहीं हो रहा बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, फिर नियम विरुद्ध चलते मिले वाहन
ग्वालियर। सख्ती के बाद भी स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बंद नहीं हो रहा है। न तो कुछ स्कूलों के प्रबंधन का रवैया बदला है, न स्कूल वाहनों के ड्राइवर सुधर रहे हैं। गुरुवार को ट्रैफिक डीएसपी ने गुड़ी-गुढ़ा का नाका और चिरवाई पर 20 स्कूल वाहन चेक किए, जिनमें 6 वैन और 2 बसें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाई गईं, जिन पर कार्रवाई की गई। इनमें 4 वाहन बिना परमिट के दौड़ रहे थे, एक में प्रेशर हॉर्न लगा था और 3 पर पूरे कागज नहीं थे। इनमें 6 वाहन कंपू थाने में खड़े करा दिए गए।
सुबह गश्त पर निकले ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया स्कूली वाहनों को चेक करने के लिए गुढ़ा-गुड़ी का नाका पर पहुंच गए। उन्होंने बसों को रुकवाकर चेक किया तो किसी पर परमिट नहीं था, किसी में प्रेशर हॉर्न लगा था। वाहनों को पकड़ा तो ड्राइवर गलती मानकर वाहन छोडऩे की बात करने लगे, लेकिन डीएसपी ने उनकी एक नहीं सुनी और कार्रवाई करने के बाद ही जाने दिया।
बच्चों को छुड़वाया स्कूल
यह कार्रवाई बच्चों के स्कूल जाते समय हुई। वाहनों में बच्चे बैठे हुए थे, उन्होंने कहा कि स्कूल पहुंचने में देरी हो जाएगी। इस पर डीएसपी ने उन बच्चों को सबसे पहले उसी वाहन से स्कूल छुड़वाया, इसके बाद उन वाहनों को थाने में खड़ा करवा दिया।
Published on:
06 Sept 2019 06:04 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
