18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आइसीएसई में साम्भवी और आइएससी में अंशिका बनी सिटी टॉपर

सीआइएसई ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

2 min read
Google source verification
आइसीएसई में साम्भवी और आइएससी में अंशिका बनी सिटी टॉपर

आइसीएसई में साम्भवी और आइएससी में अंशिका बनी सिटी टॉपर

ग्वालियर.

सीआइएसई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) की ओर से आइसीएसई (10वीं) और आइएससी (12वीं) के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। ये फरवरी-मार्च में कंडक्ट कराए गए थे। आइसीएसई में साम्भवी मिश्रा ने 96.2 परसेंट के साथ सिटी टॉप किया। वहीं आइएससी में अंशिका गुप्ता ने साइंस स्ट्रीम से 96 परसेंट अंक हासिल कर सफलता पाई। इस बार भी 10वीं और 12वीं के एग्जाम में बेटियां आगे रहीं। सीआइएसई पैटर्न पर एग्जाम कराने वाला शहर में वेंडी स्कूल है। वेंडी स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता दुबे ने बताया कि इस बार स्टूडेंट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। ओवर ऑल स्कोर पिछली साल की अपेक्षा बेहतर रहा।

10वीं और 12वीं में 170 स्टूडेंट्स ने लिया था भाग
आइसीएसई के एग्जाम 27 फरवरी से 29 मार्च तक हुए थे। इसमें कुल 117 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था। वहीं आइएससी एग्जाम 13 फरवरी से 24 मार्च तक हुए, जिसमें 53 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


आइसीएसई (10वीं)
साम्भवी मिश्रा
परसेंट- 96.2
मदर- पंकज, फादर- आशीष मिश्रा
टीचर्स ने जो पढ़ाया, उसे फॉलो किया। नोट्स बनाए और उसका रिवीजन करती रही। टेस्ट दिए और उसकी प्रैक्टिस की। जब कभी भी स्ट्रेस में होती तो टीचर्स और पैरेंट्स ने बहुत सपोर्ट किया।

रुद्र प्रताप सिंह
परसेंट- 95.8
मदर- संगीता, फादर- नरेश सिंह
मैंने एग्जाम टाइम में सेम्पल पेपर लगाए। यूट्यूब पर सिलेबस से संबंधित वीडियो देखे। मेरी मैथ्स कमजोर थी। उस पर फोकस किया। अपने डाउट्स हमेशा क्लियर रखे। पैरेंट्स का पूरा सपोर्ट रहा।

आदित्य कुमार सेवरिया
परसेंट- 95.6
मदर- योगिता, फादर- अशोक सेवरिया
मेरा सेल्फ स्टडी पर फोकस रहा। क्लास में जो पढ़ाया गया, उसका प्रॉपर रिवीजन करता गया। मैं मैैथ्स में थोड़ा वीक था। उसे पापा ने तैयार कराया। क्योंकि पापा भी पहले टीचर थे, उसका फायदा मुझे मिला।


आइएससी (12वीं)
अंशिका गुप्ता
परसेंट- 96
स्ट्रीम- पीसीबी
मदर- रेखा, अरविंद गुप्ता
मैं 12वीं के साथ नीट की भी तैयारी कर रही थी। क्लास रेगुलर ली। शॉर्ट नोट्स बनाए, जो पढ़ाया गया उसका रिवीजन हमेशा करती रही। नीट की सेल्फ स्टडी की। अब कोचिंग जॉइन करूंगी।

मीताक्षरा घुरैया
परसेंट- 93.25
स्ट्रीम- पीसीबी
मदर- आशा, फादर- विशाल सिंह
मैंने अपना कॉन्सेप्ट हमेशा क्लियर रखा। कोचिंग के कारण मेरी क्लास मिस हो जाती थी। लेकिन मैंने कवर किया। स्कूल में जो पढ़ाया गया, उसका रिवीजन करती गई। लास्ट टाइम पीवाईक्यू भी लगाए।

रिया जैन
परसेंट- 92.75
स्ट्रीम- कॉमर्स
मदर- लता, फादर- योगेश जैन
मेरा एकाउंट पोर्शन कमजोर था, जिसे अपनी ताकत बनाया। इसका फायदा मुझे रिजल्ट स्कोर करने में मिला। कॉन्सेप्ट क्लियर रखा। मेरा फोकस मल्टीपल रिवीजन पर रहा। टीचर्स और पैरेंट्स का सपोर्ट रहा।

आइसीएसई
सार्थक श्रीवास्तव
परसेंट- 95

मनीष परमार
परसेंट- 94.6

आइएससी
अंश पटेल
परसेंट- 91.75
स्ट्रीम- साइंस

आकांक्षा चतुर्वेदी
परसेंट- 91.25
स्ट्रीम- साइंस

सुमिरन खंडेलवाल
परसेंट- 91.25
स्ट्रीम- कॉमर्स

श्रेया गोयल
परसेंट- 90.25
स्ट्रीम- कॉमर्स

अनुज चौहान
परसेंट- 88
स्ट्रीम- कॉमर्स


आइसीएसई
20 स्टूडेंट्स- 90 परसेंट से अधिक
30 स्टूडेंट्स- 80 परसेंट से अधिक
35 स्टूडेंट्स- 70 परसेंट से अधिक
23 स्टूडेंट्स- 60 परसेंट से अधिक
09 स्टूडेंट्स- 55 परसेंट से अधिक

आइएससी
15 स्टूडेंट्स- 90 परसेंट से अधिक
08 स्टूडेंट्स- 80 परसेंट से अधिक
09 स्टूडेंट्स- 70 परसेंट से अधिक
11 स्टूडेंट्स- 60 परसेंट से अधिक
10 स्टूडेंट्स- 55 परसेंट से अधिक