
Sanchi sweets
ग्वालियर। इस बार प्रदेशभर के लोग दीपावली के मौके पर ग्वालियर के दुग्ध संघ सांची में बनी हुई मिठाई का लुत्फ उठा सकेंगे। ग्वालियर दुग्ध संघ को 25 मीट्रिक टन मिठाई बनाने का लक्ष्य दिया गया है। हाल ही में 15 अगस्त और रक्षाबंधन के मौके पर ग्वालियर दुग्ध संघ ने 7 टन बेसन के लड्डू की बिक्री की थी, इसे देखते हुए ही प्रदेश भर के लिए मिठाई यहां मिठाई तैयार होगी। दुग्ध संघ की ओर से सभी तरह की मिठाई 20 अक्टूबर तक तैयार करके प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में भेज दी जाएगी। इनके लिए अतिरिक्त काउंटर लगेंगे।
ये मिठाई होगी तैयार
ग्वालियर दुग्ध संघ की ओर से बेसन के लड्डू के साथ-साथ गुलाब जामुन, रसगुल्ला, बृज पेड़ा और कुकीज बिस्किट तैयार किए जा रहे हैं। करीब 75 लाख रुपए से अधिक की लागत वाली ये मिठाइयां और बिस्किट प्रदेश भर में भेजे जाएंगे।
अनुराग सिंह सेंगर, सीइओ, ग्वालियर दुग्ध संघ सांची का कहना है कि 25 मीट्रिक टन मिठाइयां बनाने का लक्ष्य मिला है ग्वालियर दुग्ध संघ को दीपावली के पर्व के लिए 25 मीट्रिक टन मिठाइयां | बनाने के लक्ष्य दिया गया है। इस बार औद्योगिक संस्थानों में भी सांची की मिठाइयां भी बिक्री के लिए भेजी जाएंगी।
Published on:
19 Oct 2022 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
