22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Success Story: संघर्ष और मेहनत ने दिलाई पहचान, बैंक गार्ड का बेटा बन गया टॉपर

MP Board 12th Result 2020: संघर्ष और मेहनत ने बनाया इन बच्चों को टॉपर...।

2 min read
Google source verification
gwalior.jpg

ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं का रिजल्ट ( MP Board 12th Result 2020 ) सोमवार को घोषित हो गया। इस परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान ग्वालियर के खाते में आया है। यहां एक बैंक में गार्ड (Security Guard) का काम करने वाले का बेटा भारत आर्य टॉपर ( topper ) बन गया। तानसेन नगर स्थित आर्य के घर से लेकर बैंक तक खुशी की लहर दौड़ गई। बैंक में भी मैनेजर समेत स्टाफ के लोगों ने भारत आर्य के पिता को बधाई दी। यही सिलसिला भारत के घर पर भी चल रहा है।

देखें VIDEO

https://youtu.be/daz1vfclAdo

ग्वालियर के भारत आर्य ने 12वीं की परीक्षा (Mp Board High School ) में टॉप करते हुए प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान बनाया है। भारत की इस सफलता पर बैंक में सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले उनके पिता और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उसे 500 में से 486 अंक मिले हैं। बायलॉजी संकाय दूसरे नंबर के टॉपर तानसेन नगर में रहने वाले इस आर्य परिवार में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। भारत आर्य ने उसकी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने स्कूल के टीचर्स को दिया है।

पिता बोले बेटे पर बहुत गर्व है :-:

भारत के पिता चुन्नी लाल कहते हैं कि मेरा बेटा 12वीं की मेरिट लिस्ट में आया तो आज पूरा घर खुशी से झूम उटा। उनके बेटे ने राज्य स्तरय पर मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान पाया है। यह गौरव की बात है।

चुन्नीलाल ने बताया कि भारत से पहले उसकी बहन भी मध्य प्रदेश की 12वीं बोर्ड की परीक्षा के टॉप टेन में अपना स्थान बना चुकी हैं।

भारत आर्य के पिता चुन्नीलाल एक बैंक में सुरक्षाकर्मी हैं। वे बताते हैं कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। आज उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। उन्होंने बताया कि 2017 में भारत की बड़ी बहन भी 12वीं में नौवें स्थान पर आई थी। अब वह मेडिकल में पढ़ रही है।