
ग्वालियर. कोविड के बाद टूरिज्म सेक्टर में जबरदस्त उछाल आया है। देश-दुनिया घूमने वालों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। ग्वालियर चंबल संभाग भी इससे अछूता नहीं है। संभाग में प्रतिवर्ष लगभग 5 से 6 लाख इंडियन और फॉरेनर टूरिस्ट आते हैं। इनमें से ग्वालियर घूमने वाले पयर्टक लगभग 3 लाख हैं। यह आंकड़ा कोविड के पहले का है। कोविड के बाद अब फिर से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। जनवरी से लेकर अभी तक संभाग में लगभग 4 लाख पर्यटकों की चहलकदमी हुई है। हालांकि पर्यटन का समय अक्टूबर से शुरू होता है। इस हिसाब से यह आंकड़ा हर साल से अधिक 7 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। टूरिस्ट डेस्टिनेशन की बात की जाए तो सबसे ज्यादा पर्यटक ग्वालियर फोर्ट पर पहुंचते हैं। दूसरे नंबर पर सूर्य मंदिर, जयविलास पैलेस और तिघरा घूमते हैं।
बिना फोर्ट घूमे चंबल के टूरिस्ट प्लेस घूमने वाले पर्यटक 20 %
ग्वालियर चंबल संभाग में टूरिस्ट ग्वालियर आकर मितावली, पड़ावली, बटेशर और नरेश्वर का टूर प्लान करते हैं। टूरिज्म से जुड़े अधिकारियों के अनुसार बिना फोर्ट घूमे इन स्थानों पर जाने वाले टूरिस्ट की संख्या लगभग 20 परसेंट है। इसके साथ ही वे ककनमठ, सोनागिरि, कूनो, सुल्तानगढ़ वाटर फाल, माधव नेशनल पार्क, छत्री, सुरवाया की गढ़ी भी पहुंचते हैं।
सितंबर तक 1 लाख 65 हजार फोर्ट पहुंचे पर्यटक
ग्वालियर की यदि बात की जाए तो हर साल लगभग 3 लाख इंडियन और फॉरेनर टूरिस्ट फोर्ट पर जाते हैं। सितंबर तक फोर्ट पहुंचने वालों में 165390 इंडियन टूरिस्ट और 511 फॉरेनर हैं। दिसंबर अंत तक यह संख्या डबल होगी। वहीं पर्यटक रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल, मोहम्मद गौस का मकबरा, गूजरी महल और नगर निगम म्यूजियम भी जाना पसंद करते हैं।
पर्यटकों की पहली पसंद ग्वालियर फोर्ट
कोविड के बाद पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। ग्वालियर चंबल संभाग घूमने वाले भी समय के साथ बढ़े हैं। ग्वालियर फोर्ट सबसे ज्यादा टूरिस्ट जाना पसंद करते हैं। यहीं सबसे ज्यादा फॉरेनर टूरिस्ट भी पहुंचते हैं।
डॉ. चन्द्रशेखर बरुआ, नोडल ऑफिसर, आइआइटीटीएम
फोर्ट पर पहुंचने वाले पर्यटक
वर्ष इंडियन फॉरेनर
2017 270206 10320
2018 276607 10448
2019 266922 8900
2020 97375 2774
2021 188937 86
2022 165390 511
नोट: 2022 के आंकड़े सितंबर तक के हैं।
Published on:
16 Oct 2022 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
