
मंगलवार को शहर के लश्कर, हजीरा और मुरार क्षेत्रों में मशाल जुलूस निकाले गए।
ग्वालियर. चार नई श्रम संहिताओं (Four Labour Codes) को मजदूर विरोधी बताते हुए उनके विरोध में 12 फरवरी को घोषित Nationwide Strike के समर्थन में मंगलवार को शहर के लश्कर, हजीरा और मुरार क्षेत्रों में मशाल जुलूस (Torch Rally) निकाले गए। बड़ी संख्या में मजदूर संगठनों और श्रमिकों ने भाग लेकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
सीटू (CITU) के जिला महासचिव भगवान दास सैनी ने बताया कि लश्कर में जुलूस का नेतृत्व किसान नेता जसविंदर सिंह, सीटू नेता मनोज शर्मा, अंगद सिंह और एक्टू (ACTU) के मयंक रावत ने किया। वहीं हजीरा चौराहे पर जुलूस का नेतृत्व सीटू के वरिष्ठ नेता रामविलास गोस्वामी और इंटक (INTUC) के राजेंद्र सिंह नाती ने किया। इस दौरान किशन बघेल, अशोक गोस्वामी, तुलसी आर्य, विनोद कुशवाहा, हेतराम कैम, गौतम आर्य, रामबाबू जाटव, सोबरन सिंह और प्रीति सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हजीरा में आयोजित सभा (Public Meeting) को संबोधित करते हुए रामविलास गोस्वामी ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। सभा का समापन राजेंद्र सिंह नाती ने किया।
मजदूर संगठनों ने श्रमिकों से अपील की है कि वे बुधवार को Work Boycott कर दोपहर 12 बजे फूलबाग स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के सामने एकत्र हों। यहां Strike Camp लगाया जाएगा और सभा आयोजित की जाएगी। इसमें आंगनबाड़ी, आशा-उषा कार्यकर्ता, निजी फैक्ट्री मजदूर, आउटसोर्सिंग कर्मचारी, बैंक, बीमा, बीएसएनएल और रेलवे यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे
Updated on:
11 Feb 2026 10:19 pm
Published on:
11 Feb 2026 10:18 pm
