26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जूनियर इंडिया के कोर ग्रुप में एकेडमी की सात खिलाड़ी का चयन

हॉकी इंडिया की जूनियर इंडिया टीम के कोर ग्रुप में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी एकेडमी की सात खिलाडिय़ों को शामिल किया गया। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Gaurav Sen

Jun 17, 2016

hockey selection

hockey selection


ग्वालियर। हॉकी इंडिया की जूनियर इंडिया टीम के कोर ग्रुप में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी एकेडमी की सात खिलाडिय़ों को शामिल किया गया। इन्हीं 30 खिलाडिय़ों से भारतीय टीम जूनियर टीम का चयन किया जाएगा।

एकेडमी के कोच परमजीत सिंह ने बताया कि हॉकी इंडिया का जूनियर कैम्प बैंगलूरु में चल रहा है। इस कैम्प से जूनियर टीम बनेगी जो आगामी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। साथ ही यह टीम जूनियर वल्र्ड में भाग लेगी। एकेडमी की वर्तमान में बेहतर प्रदर्शन कर रही है और भविष्य में इन खिलाडिय़ों में से ही भारतीय टीम का हिस्सा बनेगी।

चयनित खिलाड़ी
करिश्मा यादव, नेहा सिंह, नीलू डाडियां, सरिता देवी, सुमन, दिव्या खेपे और श्यामा निगम।

दो खिलाडिय़ों का सीआरपीएफ में चयन
मप्र हॉकी एकेडमी की दो खिलाडिय़ों का चयन सीआरपीएफ में हुआ है। इसकी ट्रायल गत दिवस दिल्ली में आयोजित हुई थी और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रज्ञा और सिद्धि सिंह को चयनित किया गया है।

6 सीटों को फिर होगी ट्रायल
मप्र राज्य महिला हॉकी एकेडमी में खाली हुई छह सीटों के लिए फिर से ट्रायल होगी। विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया और जल्द ही भोपाल स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। कोच परमजीत ने बताया कि सीआरपीएफ और बीना रिफायनरी में खिलाडिय़ों का चयन होने के कारण एकेडमी में सीटें खाली हुई है। खाली सीटों को भरने के लिए फिर से ट्रायल होगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल ओपन नहीं होगी, ट्रायल में उन्हीं खिलाडिय़ों को शामिल किया जाएगा जो पहले ट्रायल में टॉप सूची में थी।