20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

severe heat wave गर्मी का सितम पांच दिन और, 23 व 24 को चलेगी सीवियर हीट वेव, पारा पहुंचेगा 47 डिसे

weather alert

2 min read
Google source verification
शहर को अभी पांच दिनों तक हीट वेव व सीवियर हीट वेव (लू) का अगले पांच दिनों तक सितम झेलना है। 23 से 24 मई के बीच सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू सकता है।

weather alert

शहर को अभी पांच दिनों तक हीट वेव व सीवियर हीट वेव (लू) का अगले पांच दिनों तक सितम झेलना है। 23 से 24 मई के बीच सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू सकता है। ओवर हीट के कारण शाम के समय आंधी आने के भी आसार रहे हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदबांदी भी हो सकती है, लेकिन आंधी व बूंदबांदी ज्यादा राहत नहीं पहुंचाएगी नमी आने से वार्म नाइट (गर्म रात) दर्ज होगी।

सोमवार को सुबह हल्के बादल छाए हुए थे। इन बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन इस गिरावट से राहत नहीं मिल सकी। दिन में लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। घर से बाहर आने पर गर्मी झुलसा रही थी। अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस कारण गर्मी की चुभन अधिक रही।

दिन में व्यापार हुआ प्रभावित, सूने रहते हैं बाजार

गर्मी के कारण दोपहर 12 बजे के बाद लोगों ने निकलना बंद कर दिया है। इस कारण दिन में बाजार सूने हो रहे हैं। व्यस्त सडक़ों पर लोगों की भीड़ भी नहीं दिख रही है। सूर्य अस्त के बाद भी गर्म हवा चल रही है।

- गर्मी के कारण लोग शाम को घर से निकल रहे हैं, जिसके कारण सडक़ों पर लोड बढ़ा गया है। बाजारों में भीड़ रहती है।

- लू की चपेट में आने से लोग बीमार भी हो रहे हैं।

इस कारण ज्यादा तप रहा अंचल

- अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आना बंद हो गई है। राजस्थान गर्मी से तपने लगा है। हवा का रुख पश्चिमी है। यह हवा अपने साथ राजस्थान की गर्मी लेकर आ रही है। हवा में नमी नहीं होने से गर्म हो गई है।

- सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं। पिछले चार दिनों से लू चल रही है, जिससे वातावरण गर्म हो गया है। रात में वातावरण ठंडा नहीं हो पा रहा है। इस कारण भीषण गर्मी हो रही है।

- ग्वालियर चंबल संभाग राजस्थान के नजदीक है। इस ओर से आने वाली हवा ज्यादा तपा रही है।

- जम्मू कश्मीर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहे हैं, जिससे नमी आ सके।

नौ तपा के बीच तीन दिन मिलेगी राहत

- बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके आगे बढऩे पर मजबूत होगा। हालांकि यह सिस्टम प्रयागराज तक प्रभावी रहेगा। इसके असर से 26 से 28 मई के बीच बादल छा सकते हैं, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। आंधी भी आने के आसार रहेंगे।

अधिकतम तापमान- 44.7 डिसे

न्यूनतम तापमान- 30.3 डिसे

लू की रफ्तार- 14 किमी प्रतिघंटा

उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना है। ईरान के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से अगले 48 से 72 घंटे में धूल भरी आंधी व बूंदाबांदी के आसार हैं, लेकिन हीट वेव का चलना जारी रहेगा। कहीं-कहीं सीवियर हीट वेव भी चल सकती है।

डॉ वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल