3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी अतिक्रमण में थी सिरोल पहाड़ी, अब बनेगी ऑक्सीजन देने वाला लंग्स एरिया

कभी अतिक्रमण में थी सिरोल पहाड़ी, अब बनेगी ऑक्सीजन देने वाला लंग्स एरिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Parmanand Prajapati

•

Updated: 5 Aug 2019, 10:22 AM IST

कभी अतिक्रमण में थी सिरोल पहाड़ी, अब बनेगी ऑक्सीजन देने वाला लंग्स एरिया

कभी अतिक्रमण में थी सिरोल पहाड़ी, अब बनेगी ऑक्सीजन देने वाला लंग्स एरिया

ग्वालियर. कलेक्ट्रेट पहाड़ी के साथ अब सिरोल पहाड़ी को भी पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर सघन जंगल और ऑक्सीजन देने वाले लंग्स एरिया के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहाड़ी पर अभी तक लगभग १० हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। अलग-अलग चरणों में पौधे लगाने का सिलसिला जारी है। पौधे लगाने के बाद यहां ग्रास एरिया भी विकसित किया जाएगा। ढलवां जमीन पर घास लगाने से यहां की सुंदरता और बढ़ेगी। खास बात यह है कि इस अभियान में शहर के आमजन को प्रेरित कर शामिल किया जाएगा और यहां होने वाले ज्यादातर कामों में जनभागीदारी से फंड का इंतजाम होगा, ताकि लोगों को इस जगह से व्यक्तिगत जुड़ाव हो सके।


पौ धरोपण के लिए चिह्नित जगह पर शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों से भी पौधे लगवाए जा रहे हैं। साथ ही शहर की समाजसेवी संस्थाओं से भी यहां पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा जा रहा है।
अतिक्रमण से बचाने के लिए कराई तार फेंसिंग :पहाड़ी की जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर तार फेंसिंग कराई गई है। इस जमीन पर पांच साल में दो बार लोगों ने अस्थाई अतिक्रमण कर लिए थे। इस बार साल की शुरुआत में एक कार्रवाई हुई थी, उसके बाद सरकारी अमला जब चुनाव में लग गया तो अतिक्रमणकारियों ने दोबारा से अतिक्रमण कर लिया था। अब यहां तार फेंसिंग हो जाने के बाद बार-बार होने वाले अतिक्रमण पर लगाम लग सकेगी। साथ ही यहां सौंदर्यीकरण करने की प्लानिंग भी है।

-सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर अब यहां पौधे लगवाए गए हैं। जो बाकी की खाली जमीन है, वहां भी पौधे लगेंगे। इसके अलावा इस जगह को जनभागीदारी से विकसित करने की प्लानिंग है, ताकि लोगों को व्यक्तिगत जुड़ाव महसूूस हो।
अनुराग चौधरी, कलेक्टर

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़