6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी समारोह में छह साल की मासूम से दुष्कर्म,12 घंटे बाद भी बेहोश

शादी समारोह में छह साल की मासूम से दुष्कर्म,12 घंटे बाद भी बेहोश

2 min read
Google source verification
raped in shivpuri

amritam jalam vdos abhimanyu 02 manoj verma -01 satish sharma -04 deepak patel - 11 prabhakar -01

ग्वालियर/शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरौदा में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक ने छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची घटना के 12 घंटे बाद भी बेहोश है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें : तेजी से बदल रहा है ग्वालियर चंबल संभाग का मौसम,यहां देखें अब तक की पूरी स्थिति

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी का एक परिवार रविवार को बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरौदा में भात देने के लिए आया था। देर रात जब पूरा परिवार भात पहना रहा था,उस समय शादी समारोह में शामिल होने आए बच्चे पड़ोस के एक मकान में सो रहे थे।

यह भी पढ़ें : सोमवती अमावस्या 2018 : पंचोपचार से करें सोमेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना

इसी दौरान देर रात दिलीप यादव (२६) ने बच्ची को कमरे के अंदर ले जाकर उससे दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें : पांच लाख रुपए के लिए मेरी बहन की कर दी हत्या

अस्पताल में बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए दोपहर तीन बजे ग्वालियर रैफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : चंबल से पानी लाने बनाया जा रहा है यह प्लान,आप भी जानें

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक पीडि़ता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : MP के सबसे बड़े मंदिर में सोने के सिंहासन पर विराजेंगे साईं बाबा,विदेशों में भी है इनकी धूम

पत्नी को मायकेजाने पर पीटा
बसई थाना क्षेत्र के ग्राम मकड़ारी निवासी महिला अपने मायके जा रही थी तभी पवन लोधी केखेत केसामने उसके पति ने उसका रास्ता रोककर मारपीट कर दी। ग्राम मकड़ारी निवासी ऊषा (४०) पत्नी आशाराम पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराईहै कि जब वह मायके जा रही थी और पति इसका विरोध कर रहा था। इसी से नाराज होकर पीट दिया।