
,,
ग्वालियर. ग्वालियर शहर में कोरोना कर्फ्यू के बीच एक थप्पड़ की गूंज गोलियों की आवाज में तब्दील हो गई। घटना शहर की दर्पण कॉलोनी के वैंडी स्कूल के सामने के पार्क की है जहां एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक प्रॉपर्टी का कारोबार करता था और वारदात से ठीक एक दिन पहले उसने विवाद होने पर अपने दोस्त को थप्पड़ मारा था। उसी दोस्त ने थप्पड़ का बदला युवक को गोली मारकर लिया। मृतक का दो दिन पहले ही रोका हुआ था।
गोली मारकर लिया थप्पड़ का बदला
दर्पण कॉलोनी में रहने वाला वरुण सिकरवार प्रॉपर्टी का कारोबार करता था और दो दिन पहले ही उसका रोका हुआ था। बुधवार को पार्क के पास बैठे हुए वरुण को तीन हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने पिस्टल से तीन फायर किए जिसमें से दो गोलियां हवा में चलाईं और एक सीधे वरुण पर। गोली वरुण के गले में लगी थी और जब तक परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे उसकी मौत हो गई थी। वरुण का चचेरा भाई पुलिस में सिपाही है। बताया जा रहा है वरुण पर गोली चलाने वाला उसका ही दोस्त राहुल शर्मा था जिसका कि एक दिन पहले वरुण के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और इसी विवाद के दौरान वरुण ने राहुल को उसके दोस्तों के सामने थप्पड़ मार दिया था। इसी थप्पड़ का बदला लेने के लिए बुधवार को राहुल शर्मा, प्रशांत शर्मा व कपिल भदौरिया के साथ वरुण के पास पहुंचा और गोली मारकर फरार हो गया। बताया जा रहा कि मृतक और आरोपी एक ही कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
2 दिन पहले तय हुआ था रिश्ता
वरुण की मौत के बाद परिजन का रो-रोककर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि वरुण की दो दिन पहले ही शादी पक्की हुई थी और उसका रोका हुआ था। लेकिन दो दिन बाद ही उसके साथ ये घटना हो गई और वो हमेशा के लिए परिवार को छोड़कर चला गया। वरुण परिवार का एकलौता बेटा था।
देखें वीडियो- शहीद पिता को 6 साल की बेटी ने मुखाग्नि देकर दी अंतिम विदाई
Published on:
26 May 2021 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
