4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, दिल्ली और गुजरात से जुड़े हैं होटल में पकड़े गए सैक्स रैकेट के तार, Instagram पर होती थी डील

मयूर होटल में हुए सेक्स रैकेट के भांडाफोड़ के बाद पुलिस पूछताछ में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
News

भोपाल, दिल्ली और गुजरात से जुड़े हैं होटल में पकड़े गए सैक्स रैकेट के तार, Instagram पर होती थी डील

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार रात को मयूर होटल में हुए सेक्स रैकेट के भांडाफोड़ के बाद पुलिस पूछताछ में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि, इस सैक्स रैकेट के तार सूबे की राजधानी भोपाल, देश की राजधानी दिल्ली और गुजरात तक से जुड़े हुए हैं। दरअसल, सैक्स रैकेट से जुड़ी कॉलगर्ल्स को इन्हीं शहरों से ग्वालियर बुलाया जाता था। साथ ही, इस रैकेट का संचालन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यानी इंस्टाग्राम से किया जा रहा था। कॉलगर्ल्स इसी के जरिए एजेंट से जुड़ी थीं। डिमांड के आदारा पर एजेंट इन कॉलगर्ल्स को बुलाया करता था। डिमांड के आधार पर ये ट्रेन से एक दिन के लिए आती थीं और ट्रेन से ही वापस लौट जाया करती थीं।

आपको बता दें कि, पुलिस ने सोमवार रात शहर के होटल मयूर से 6 युवतियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा जब इन युवतियों की काउंसिलिंग की गई तो इन्होंने परत दर परत सैक्स रैकेट के संचालन से जुड़े कई खुलासे किये। पुलिस के अनुसार, उनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पकड़ी गई युवतियां इसे पैशे में आई हैं। उनका कहना है कि, पैसों की तंगी के कारण सेक्स रैकेट के जाल में ऐसे फंसे हैं कि, अब इससे बाहर निकलना संभव ही नहीं है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं सरकारी विभाग, खर्च भी करोड़ों में


दिल्ली, गुजरात और भोपाल से आती थीं युवतियां

पुलिस पूछताछ में पता चला कि, पकड़ी गई सभी छह युवतियों में से चार शहर से बाहर की हैं। इनमें 2 दिल्ली की रहने वाली है और 1 गुजरात और 1 भोपाल की रहने वाली है। युवतियों ने बताया कि, उनकी डिमांड आने पर एजेंट द्वारा उन्हें कॉल करके बुलाया गया था। एक दिन पहले ही वो ग्वालियर आई युवतियां आईं थीं। उनके अनुसार, जिस रात उन्हें पकड़ा गया, उसी रात उन्हें ट्‌रेन से वापस अपने शहर लौटना था।


होटल वालों के सम्पर्क में रहती थीं कॉलगर्ल्स

मामले की मॉनिटरिंग कर रहे CSP विजय भदौरिया का कहना है कि, पकड़ी गई सभी कॉलगर्ल्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए एजेंट और होटल वालों के कॉन्टैक्ट में थीं। जब भी एजेंट को कोई डील मिलती थी तो वो युवतियों को सोशल मीडिया पर एक मैसेज छोड़ देता था। डील तय होते ही युवतियां आने-जाने का समय दे देती थीं। उनके आने-जाने का खर्च एजेंट ही उठाया करता था।