3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पढ़ाई करने के लिए आने वाले छात्रों को यहां होना पड़ता है शर्मिंदा

पढ़ाई करने के लिए आने वाले छात्रों को यहां होना पड़ता है शर्मिंदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Parmanand Prajapati

•

Updated: 31 Aug 2019, 8:05 PM IST

पढ़ाई करने के लिए आने वाले छात्रों को यहां होना पड़ता है शर्मिंदा

पढ़ाई करने के लिए आने वाले छात्रों को यहां होना पड़ता है शर्मिंदा

ग्वालियर. मुरार क्षेत्र स्थित शासकीय श्यामलाल पांडवीय (एसएलपी) कॉलेज में सुरक्षा और सुविधाओं का अभाव बना होने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कॉलेज परिसर में छात्रों के प्रसाधन के लिए शौचालयों तक की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें प्रसाधन के लिए कॉलेज के बाहर तक जाना पड़ता है, जिसमें उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं होने के कारण कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों का जमघट लगा रहता है, जिनके द्वारा पूर्व में कई बार घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है, जिस कारण छात्रों को असुरक्षा के माहौल में रहना पड़ता है। इसके बावजूद भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों की सुविधा को देखते हुए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।


एसएलपी कॉलेज में प्रवेश करते ही सुरक्षा व्यवस्था देखने को नहीं मिलती है। क्योंकि कॉलेज का गेट कई माह से क्षतिग्रस्त बना हुआ है, जिस कारण कॉलेज परिसर में कोई भी प्रवेश कर जाता है, जो कि मनमानी के अनुसार परिसर में खुलेेआम घूमकर किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है। क्योंकि पूरे परिसर में कहीं पर भी सुरक्षा के इंतजाम देखने को नहीं मिलते हैं। वहीं कॉलेज में अध्ययनरत करीब २२०० छात्रों के प्रसाधन के लिए भी खासे इंतजाम नहीं हैं। पुराने शौचालय क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, साथ ही उनमें गंदगी भी पसरी रहती है, जिस कारण छात्र शौचालयों का उपयोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उन्हें पढ़ाई कॉलेज के अंदर और प्रसाधन के लिए बाहर जाना पड़ता है। वहीं शाम के समय तो कॉलेज परिसर के हालात और भी बिगड़ जाते हैं। क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण क्षतिग्रस्त गेट से आसामाजिक तत्व परिसर में घुस जाते हैं और परिसर में ही नशा कर गंदगी फैलाते हैं, जिससे भी छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में छात्रों द्वारा कई बार विद्यालय प्रबंधन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा हर बार ही आश्वासन देकर मामले को चलता कर दिया जाता है, जिससे छात्रों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

असुरक्षा के माहौल में करनी पड़ती है पढ़ाई

- कॉलेज में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, साथ ही प्रसाधन की व्यवस्था नहीं होने के कारण बाहर जाना पड़ता है। सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण असुरक्षा के माहौल में पढ़ाई करनी पड़ती है। क्योंकि बाहरी लोग कई बार घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, जिसको लेकर कई बार कॉलेज प्रबंधन को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन वह हर बार ही आश्वासन देकर मामले को टाल देते हैं।
चक्रपान सिंह, उपाध्यक्ष, एसएलपी कॉलेज

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़