scriptसुलेमानी पत्थर जिसके पास होता है वो हो जाता हैं मालामाल,यहां जाने लाभ,कीमत,सही तोल | sulemani pathar benefits in hindi | Patrika News
ग्वालियर

सुलेमानी पत्थर जिसके पास होता है वो हो जाता हैं मालामाल,यहां जाने लाभ,कीमत,सही तोल

सुलेमानी पत्थर जिसके पास होता है वो हो जाता हैं मालामाल,यहां जाने लाभ,कीमत,सही तोल

ग्वालियरSep 27, 2018 / 01:22 pm

monu sahu

sulemani pathar

सुलेमानी पत्थर जिसके पास होता है वो हो जाता हैं मालामाल,यहां जाने लाभ,कीमत,सही तोल

ग्वालियर। आज के समय में अधिकांश लोग किसी न किसी कारण के चलते उदास रह रहे हैं। कई बार तो स्थिति यह हो जाती है कि बिना कोई बात के मन में घबराहट और डर बना हुआ है। किसी काम में मन नहीं लग रहा है या अक्सर बीमारी और मानसिक तनाव रहता है। यदि ऐसा है तो यह और कुछ नहीं बल्कि नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है। प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक औरा होता है,जिसमें सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा होती है। जिस व्यक्ति के औरा में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है उसके साथ ये सभी परेशानियां आती हैं। नजर लगना या बुरी नजर दरअसल नकारात्मक ऊर्जा को ही नजर लगना या बुरी नजर कहा जाता है।
खासकर बच्चों को नजर लगने की समस्या ज्यादा होती है। कई लोग इसे ही भूत-प्रेत का साया भी कहते हैं। पंडित सतीश सोनी ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में ऐसी ही परेशानियों से बचाव के लिए अनेक प्रकार के रत्नों का वर्णन मिलता है। इनमें से एक पत्थर है सुलेमानी हकीक। यह काले रंग का अपारदर्शी पत्थर होता है जिसके अंदर सफेद रंग की हल्की धारियां होती हैं। इस पत्थर को पहनने का कोई बुरा प्रभाव नहीं होता या यूं कहें कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इसे किसी भी आयु का व्यक्ति किसी भी दिन पहन सकता है।
यह बुरी नजर की बाधा दूर करके सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है। सुलेमानी पत्थर को चांदी के लॉकेट में धारण करके नीले धागे में बांधकर गले में पहनें या अंगूठी भी धारण की जा सकती है। जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं। उन्हें सुलेमानी हकीक पहनना चाहिए। यह शारीरिक दुर्बलता को दूर करके शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आता है। जिसकी कुंडली में शनि,राहु या केतु बुरे प्रभाव दे रहा है,उनके लिए सुलेमानी कमाल का पत्थर है। बुरी नजर को दूर करने में इस पत्थर का कोई सानी नहीं है।
माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर टोना-टोटका या भूत-प्रेत का साया हो तो यह पत्थर धारण करवाना चाहिए। सिर्फ बुरी नजर ही नहीं यदि व्यापार में दिक्कत आ रही है तो उन्हें सुलेमानी हकीक पहनना चाहिए। इससे उनके कार्य में आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी। यदि धन का संचय नहीं हो पा रहा है और आय से अधिक खर्च हो रहा है तो यह पत्थर काफी फायदेमंद हो सकता है। जिन लोगों को अपने घर में अजीब से अनुभव हो। किसी बाहरी हवा आदि होने का एहसास हो उन्हें यह पत्थर अपने घर में रखना चाहिए।
यह पत्थर व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है,जिससे उसके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होती है। सुलेमानी पत्थर हृदय,किडनी और आंखों को मजबूत बनाता है। इनसे संबंधित रोग भी दूर करता है। नींद नहीं आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो सुलेमानी पत्थर पहनें। मानसिक तनाव दूर करने और मस्तिष्क संबंधी रोगों में सुलेमानी पत्थर कारगर है।
sulemani pathar benefits
सुलेमानी हकीक धारण करने के लाभ
हर तरह के काला जादू और बुरी नजर के प्रभाव से बचाता है और अगर किसी को ऐसा लगता हो कि उस पर किसी की बुरी नजर है तो ऐसी अवस्था में उसे हकीक तुरंत धारण कर लेना चाहिए। नौकरी या व्यवसाय में अगर परेशानी आ रही हो तो भी इस रत्न को धारण करना बहुत उचित रहता है। यह विपत्ती और परेशानियों में आपको संभाले रखने का काम करता है। आपमें आकर्षण को बढ़ाता है इसलिए अगर आप किसी को अपना बनाना चाहते हैं या चाहते हैं कि सामने वाला बस आपकी तारीफ के कसीदे पड़ता रहे तो इस चमत्कारिक पत्थर को धारण करने में बिल्कुल भी देरी न करें।
सभी रत्नों में सिर्फ यही ऐसा पत्थर है जो कर तरह के किए कराए का काट है। इसलिए अगर ऐसा लगता हो कि किसी की बुरी नजर के कारण आपका घर में अशांति है और व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है तो इसे अवश्य धारण करें।इस पत्थर को धारण करने से शत्रुओं का समूल नाश हो जाता है। यह सेहत के लिए भी किसी रामबाण जैसा है।अगर आप राहू केतु और शनि के दुष्प्रभावों से पीडि़त हैं तो सिर्फ सुलेमानी हकीक को धारण किजीए यह इन तीनों ग्रहों के अच्छे फल को देगा।
sulemani pathar benefits
हकीक धारण करने की विधि
यह रत्न शनिवार के दिन चांदी की अंगूठी में बीच अंगुली में धारण करते हैं। या इसे चांदी में लॉकेट में गले में भी धारण किया जा सकता है। इसे कोई भी व्यक्ति पहन सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो