
छात्रों को क्रिया आधारित शिक्षण पर जोर दें शिक्षक
ग्वालियर. विभाग स्तरीय नवीन आचार्य शिक्षण वर्ग का आयोजन जय विलास परिसर स्थित विद्या भारती में मंगलवार को संपन्न हुआ। आखिरी दिन प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने आचार्य-दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा-कक्ष में शिक्षक को क्रिया आधारित शिक्षण पर जोर देना होगा।
सात दिवसीय नवीन आचार्य शिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सीएसपी राजेन्द्र सिंह घुरैया पूर्व ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में आप सभी पूरे समर्पण भाव से शिक्षण के तत्व, नवाचार एवं कार्य व्यवहार सीख कर गांव-गांव में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करेंगे। यह बहुत ही पवित्र कार्य है। इस मौके पर माधव महाविद्यालय में पदस्थ प्राध्यापक नीलेन्द्र तोमर ने कहा कि जो शिक्षा देता है उसका स्थान समाज में श्रेष्ठ होता है। समाज को सही दिशा का ज्ञान शिक्षक ही कराता है। इस अवसर पर प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश पुरोहित, रघुराज सिंह चौहान, प्रहलाद सिंह घुरैया, जितेन्द्र गुर्जर, शिरीष सिंघल, रामसेवक शर्मा, मदन मोहन मिश्र, मुकेश दांगी, राजेश तोमर, उम्मेद बघेल ग्वालियर विभाग (ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना) के सभी नवचयनित आचार्य-दीदी उपस्थित थे।
Published on:
12 Jun 2019, 1:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.