
ग्वालियर। लोग अस्पताल आते हैं तो उन्हें जिंदगी की कीमत पता चलती है और ठीक होने के बाद उसे अच्छे कामों में लगाते हैं। मगर हम आपको आज ऐसा वाकया बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। वाकया कुछ ऐसा है कि एक शख्स जब बीमार हुआ तो उसे 5 महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। यहां रहकर उसने ठगी करने का वो तरीका ढूंढ़़ा कि पुलिस भी सुनकर दंग रह गई।
सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज कराने का झांसा देकर मरीज और उनके अटेंडर्स को ठगने वाले अशोक उर्फ झुग्गड़ पुत्र राजेन्द्र भदौरिया निवासी चार शहर का नाका ने अपनी सारी करतूतें उगल दी हैं। ठग अशोक ने खुलासा किया वह भिंड का रहने वाला है। कुछ साल पहले बीमार हुआ था। इलाज के लिए परिजन उसे सरकारी अस्पताल में लाए। यहां करीब 5 महीने तक भर्ती रहा। इस दौरान उसने देखा सरकारी अस्पताल में आने वाले को किन बातों की परेशानी रहती है।
सरकारी अस्पताल में अधिकतर मरीज गरीब और सामान्य तबके के होते हैं। उन्हें मुफ्त इलाज, दवाएं और सुविधाओं का लालच देकर ठगा जा सकता है। अस्पताल से छुटटी होने के बाद उसने मुफलिस मरीजों को टारगेट किया। उनके अटेंडर्स को सरकारी योजनाओं का हवाला देकर झांसे में लेता फिर फॉर्म भरवाने के नाम पर उन्हें साथ लेजाकर ठगता। इंदरगंज टीआई उमेश मिश्रा का कहना है ठग अशोक ने कंपू, पड़ाव और कोतवाली में वारदातें की हैं। इसके अलावा कई वारदात ऐसी हैं, जिनकी पीडि़तों नेे शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।
Published on:
12 Oct 2017 07:20 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
