15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

school fraud of books किताबों की ठगी में स्कूल मालिक व प्रकाशकों की जुगलबंदी, ऐसे हुआ खुलासा, जानिए पूरा मामला

The collusion of school owners and publishers in the fraud of books, this is how it was revealed, know the whole matter लोहिया बाजार में दुकान सील्ड, आदर्श स्टेशनरी पर भी छापा, बड़े स्कूलों की किताबों के बंडल बने मिले अब स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी

less than 1 minute read
Google source verification
fraud of books किताबों की ठगी में स्कूल मालिक व प्रकाशकों की जुगलबंदी, ऐसे हुआ खुलासा, जानिए पूरा मामला

The collusion of school owners and publishers in the fraud of books, this is how it was revealed, know the whole matter

जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को दर्पण कॉलोनी स्थित आदर्श स्टेशनरी सहित शहर की सात दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इन दुकानों पर स्कूलों की किताबों के बंडल बने मिले। नर्सरी से पांचवी की किताबें 3500 से 5000 हजार के बीच मिल रही थी। इससे ऊपर की कक्षाओं किताबें 7 हजार की थी। इस पूरी जांच में सामने आया कि निजी प्रकाशक व स्कूल संचालकों के गठजोड़ से अभिभावक लुट रहे हैं। निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें को जोड़ा गया है। जिससे किताबें महंगी हो गई है। वहीं, लोहिया बाजार में सेकरेट पब्लिकेशन को सील्ड कर दिया। इस दुकान पर जिन पांच बिंदुओं की जा रही थी, उन सभी का उल्लंघन मिला। वहीं दूसरी ओर अब स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी है। क्योंकि इनके गठजोड़ से अभिभावक किताबों में लुट गए।

पत्रिका ने किताबों के कमीशन खोरी का खुलासा किया था। पत्रिका ने जिम्मेदारों को जगाया था। इसके बाद ग्वालियर के चार व डबरा के एसडीएम कार्रवाई के लिए मैदान में उतर गए। शहर की बड़ी दुकानों पर करीब तीन घंटे तक कार्रवाई चली। इनके बिल, स्टेशनरी व किताबों के बंडलों की जांच की। आदर्श स्टेशनरी पर शहर के सात बड़े प्रमुख स्कूलों की किताबों के बंडल बने मिले। बंडलों में 50 फीसदी से अधिक किताबें निजी प्रकाशकों की थी, जिनकी कीमत काफी है। इससे किताबें महंगी मिल रही थी। इसके यहां जो स्थिति मिली, उसे देखते हुए मुरार एसडीएम अशोक चौहान, ग्वालियर एसडीएम अतुल सिंह व झांसी रोड एसडीएम विनोद सिंह पहुंचे। स्टेशनरी के बिलों की जांच की। एसडीएम अशोक चौहान का कहना है कि आदर्श स्टेशनरी का जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को देंगे।

इन दुकानों पर की कार्रवाई

किताबों के लिए ऐसे किया जा रहा मजबूर